ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

24 दिसंबर को मिशन बुनियाद लेवल-1 परीक्षा, सुपर-100 का गोल्डन चांस

On: नवम्बर 14, 2025 8:46 अपराह्न
Follow Us:
24 दिसंबर को मिशन बुनियाद लेवल-1 परीक्षा, सुपर-100 का गोल्डन चांस
Join WhatsApp Group

पानीपत। मिशन बुनियाद और सुपर-100 (2026-28) के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों कार्यक्रमों को लेकर कैंपेन जागरूकता से लेकर पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और कक्षा की शुरूआत तक सभी जानकारी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ सांझा की गई है। चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की जा रही है। अब आगामी बैच के लिए चयन किया जाना है।

फटाफट करवाएं पंजीकरण

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार विद्यार्थियों के चयन हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर जबकि सुपर-100 के लिए 09 फरवरी 2026 तक पंजीकरण करवा सकते हैं। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर और सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी।

पंजीकरण लिंक जारी

परीक्षा में भाग लेने के लिए कक्षा आठवीं तथा 10वीं में पढ़ने वाले अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के लिए विभाग की ओर से लिंक जारी किया गया है। वहीं, कार्यक्रम के व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय, खंड व जिला स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है। जिले के पांच खंडों में सेमिनार होंगे। वहीं, खंड स्तर पर जागरूकता अभियान प्रदेश में 14 नवंबर तथा जिले में 21 नवंबर से समालखा खंड से शुरू होगा।

सेमिनार की समय-सारणी

21 नवंबर समालखा
29 नवंबर इसराना

02 दिसंबर पानीपत
09 दिसंबर बापौली

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

12 दिसंबर मतलौडा

मिशन बुनियाद का शेड्यूल

पंजीकरण शुरू – 13 नवंबर।
स्कूल स्तरीय अभियान ब्रीफिंग और चर्चा- 13 नवंबर।

विद्यालय स्तरीय अभियान प्रारंभ – 13 नवंबर।
खंड स्तरीय अभियान शुरू – 14 नवंबर।

पंजीकरण बंद – 16 दिसंबर।
एडमिट कार्ड डाउनलोड- 17 दिसंबर।

लेवल-1 परीक्षा- 24 दिसंबर।
लेवल-1 परिणाम जारी – 20 जनवरी 2026

लेवल-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड- 20 जनवरी 2026 से।
लेवल-2 परीक्षा – 30 जनवरी।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

लेवल-2 परीक्षा परिणाम जारी- 25 फरवरी।
लेवल-3 परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम – 03 अप्रैल।

लेवल-3 परीक्षा परिणाम- 05 मई।
काउंसलिंग व एडमिशन शुरू- 07 मई।

कक्षाएं शुरू- 15 मई।
सुपर-100 का यह रहेगा शेड्यूल-

पंजीकरण शुरू – 13 नवंबर।
खंड स्तरीय अभियान शुरू – 14 नवंबर।
पंजीकरण बंद – 09 फरवरी 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड- 06 फरवरी से।
लेवल-1 परीक्षा – 11 फरवरी।

लेवल-1 परीक्षा परिणाम- 15 मार्च।
लेवल-2 परीक्षा – 02 अप्रैल।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

लेवल-2 परीक्षा परिणाम – 30 अप्रैल।
कक्षाएं शुरू – 05 मई।

मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा स्वरूप और तैयारी के तरीकों बारे विस्तार से जानकारी दें। कार्यक्रम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

क्या होगा परीक्षा का आधार

सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2026 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2026 में आठवीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment