ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

गीता महोत्सव 2025: 50 लाख श्रद्धालु आएंगे, 200+ शिल्प स्टॉल पर दिखेगा विरासत का संगम

On: नवम्बर 14, 2025 8:06 अपराह्न
Follow Us:
गीता महोत्सव 2025: 50 लाख श्रद्धालु आएंगे, 200+ शिल्प स्टॉल पर दिखेगा विरासत का संगम
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (गीता महोत्सव 2025)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शनिवार को सरस व शिल्प मेले के उद्घाटन के साथ आगाज होगा। इसके साथ ही ब्रह्मसरोवर के तटों पर देश की शिल्प व लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत का संगम दिखाई देगा। शिल्प और सरस मेले का शुभारंभ राज्यपाल असीम कुमार घोष करेंगे। पहली बार 21 दिन 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव में 50 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

गीता महोत्सव 2025: 200 स्टॉल आरक्षित

देश के विभिन्न राज्यों से शिल्पकार ब्रह्मसरोवर तटों पर लगाई गई स्टाॅलों पर कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों के लिए भी ब्रह्मसरोवर के घाटों को सजाया गया है। ब्रह्मसरोवर परिसर में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला से जुड़े शिल्पकारों के लिए 200 स्टॉल आरक्षित किए गए हैं।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

वहीं मेले के लिए 60, खादी के लिए 21 आरक्षित किए गए हैं। 80 समाजसेवी संस्थाओं को नि:शुल्क स्टॉल आवंटित किए गए और 25 स्टॉल खान-पान के लिए तय की गई हैं। सरस मेले में 19 राज्यों के सेल्फ हेल्प ग्रुप और बेहतरीन शिल्पकारों के स्टॉल तय किए गए हैं। वहीं प्रदेश के सभी 22 जिलों के शिल्पी भी अपनी-अपनी शिल्पकला का प्रदर्शन करेंगे। शिल्पकारों में 20 नेशनल अवार्डी भी शामिल होंगे।

पिछले साल पहुंचे थे करीब 45 लाख लोग

महोत्सव में पिछले वर्ष करीब 45 से 50 लाख लाख लोग पहुंचे थे जबकि एक करोड़ छह लाख से ज्यादा लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महोत्सव देखा था। केडीबी की वेबसाइट से ही 17 लाख लोग जुड़े थे। केडीबी मानद सचिव पंकज सेतिया का कहना है कि इस बार महोत्सव का अधिक विस्तार हुआ है और 60 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

सजेगा हरियाणा-मध्यप्रदेश पेवेलियन

महोत्सव में हरियाणा के साथ-साथ सहभागी प्रदेश मध्यप्रदेश का भी पेवेलियन सजेगा। पुरुषोत्तमपुरा बाग के समक्ष द्रोपदी कूप के आसपास ही ये पेवेलियन बनाए जाएंगे जिनका शुभारंभ 24 नवंबर को मुख्य कार्यक्रमों के शुभारंभ के साथ ही होगा। पेवेलियन में लोक संस्कृति से लेकर शिल्पकला के दर्शन होंगे।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment