ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

CBSE Board Annual Exams: 110 दिन पहले जारी की गई सीबीएसई बोर्ड डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा

On: नवम्बर 5, 2025 5:33 अपराह्न
Follow Us:
CBSE Board Annual Exams: 110 दिन पहले जारी की गई सीबीएसई बोर्ड डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा
Join WhatsApp Group

अंबाला (CBSE Board Annual Exams)। सीबीएसई बोर्ड के राजकीय और निजी स्कूलों में होने वाले वार्षिक परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी हो गई। सीबीएसई की ओर से पहली बार परीक्षा शुरू होने के 110 दिन पहले यह डेटशीट जारी की गई है। इन स्कूलों में 17 फरवरी से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी।

जिले में सीबीएसई के 250 से ज्यादा स्कूलों ने परीक्षाओं को लेकर तैयारी की शुरू कर दी है। अब परीक्षाओं के लिए करीब दो महीने का समय बचा है। इस बार बोर्ड परीक्षा में ज्यादा अंतराल नहीं होगा और परीक्षाओं को समय पर खत्म किया जाएगा। यह परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

CBSE Board Annual Exams: परीक्षा की तैयारी पहले कर सकेंगे

बोर्ड की ओर से ऐसा इसलिए भी किया गया है कि विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी पहले से शुरू कर सकेंगे। जिससे उन्हें परीक्षा की चिंता से उबरने और परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के परिवार और शिक्षक, परीक्षा तिथियों और मूल्यांकन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने भ्रमण योजना बना सकेंगे। शिक्षक लंबे समय तक अपने स्कूल से दूर नहीं रहेंगे। जिससे गैर-बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। स्कूल बोर्ड कक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से योजना बना सकेंगे। परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किए गए स्कूलों के पास अपने स्कूलों की गतिविधियों की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

यहां पहली बार होगी परीक्षा

शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह गिल ने बताया कि पहली बार उनके स्कूल के विद्यार्थी सीबीएसई माध्यम से बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई ने जारी कर दी है। इसको देखते हुए 30 नवंबर तक बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करवाया जाएगा। दिसंबर के अंत में प्री-बोर्ड वन और जनवरी के अंत में प्री-बोर्ड टू लिए जाएंगे ताकि 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अच्छी तैयारी हो सके। उनका लक्ष्य स्कूल के परिणाम को बेहतर लाना रहेगा।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी प्रधानाचार्य प्रवीन शर्मा ने बताया कि सीबीएसई की ओर से बोर्ड कक्षा की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। इसको देखते हुए दिसंबर माह के अंत तक प्री-बोर्ड टेस्ट करवाए जाएंगे। पाठ्यक्रम की रिवीजन करवाई जाएगी। इस बार तीसरी बार स्कूल के विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment