ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

ChatGPT Group Chat: दोस्तों-टीम के साथ AI से प्लानिंग, OpenAI का नया फीचर बदलेगा गेम

On: नवम्बर 20, 2025 6:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
ChatGPT Group Chat: दोस्तों-टीम के साथ AI से प्लानिंग, OpenAI का नया फीचर बदलेगा गेम
Join WhatsApp Group

ChatGPT Group Chat: दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है तब से वह इसे अपग्रेड कर रही है। कंपनी ने अब ChatGPT यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें एक नया फीचर जोड़ दिया है। इस एआई चैटबॉट का लेटेस्ट फीचर Group Chats का है।

अब यूजर्स अपनी ऑफिस टीम के साथ काम, परिवार या फिर फ्रेंड्स के साथ मिलकर एक ही चैट में बातचीत कर सकेंगे। आइए आपको ChatGPT के इस नए फीचर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

ChatGPT Group Chat

OpenAI की तरफ से ChatGPT में Group Chat का फीचर जोड़ दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को अभी न्यूजीलैंड, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान के लिए पायलट मोड में लॉन्च किया है। इस ग्रुप चैट में यूजर्स एक साथ 20 लोगों के साथ चैट कर पाएंगे। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को बातचीत के लिए अलग-अलग लोगों के साथ बातचीत नहीं करनी पड़ेगी।

वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स | vivo-x-fold-6-india-launch-date-specifications-price
वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स

ChatGPT देगा तुरंत जवाब

OpenAI ने 13 नवंबर को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह नया फीचर अब उपलब्ध है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है—ग्रुप में मौजूद कोई भी व्यक्ति कुछ भी टाइप कर सकता है, और ChatGPT को जब भी लगेगा कि उसे मदद करनी चाहिए, वह तुरंत जवाब देना शुरू कर देगा। अगर किस यूजर को तुरंत सवाल का जवाब चाहिए तो वह @ChatGPT लिखकर उसे बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, ChatGPT तभी सक्रिय होगा जब उसे कोई जरूरी जानकारी या सवाल दिखाई देगा।

ChatGPT को मिलेगी अलग पहचान

यह नया फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग मोड में है इसीलिए कंपनी ने इसे कुछ देशों में उपलब्ध कराया है लेकिन जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी पहुंचाया जा सकता है।

इस फीचर को पेश करने का एक मकसद यह है कि कंपनी ChatGPT को सिर्फ एक चैटबॉट के तौर पर ही डेवलप करना चाहती। बल्कि इसे एक यूजफुल एआई टूल के तौर पर भी डेवलप करने की कोशिश कर रही है।

फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स | festive-season-cyber-fraud-upi-scam-safety-tips-malware-alert
फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स

अलग तरह से रिएक्ट करेगा ChatGPT

OpenAI के मुताबिक अब ChatGPT ग्रुप चैट में पहले की तुलना में काफी अलग तरीके से काम करेगा। यह जरूरत के हिसाब से रिप्लाई करेगा। साथ ही, ChatGPT अब आपके संदेशों पर इमोजी से रिएक्ट भी कर सकता है, जिससे चैट और अधिक प्राकृतिक और मज़ेदार लगती है।

करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय | karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-moonrise-timings
करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment