ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WhatsApp बड़ा खतरा! क्या सच में लीक हुए 350 करोड़ नंबर? Meta ने बताई हकीकत

On: नवम्बर 19, 2025 7:29 अपराह्न
Follow Us:
WhatsApp बड़ा खतरा! क्या सच में लीक हुए 350 करोड़ नंबर? Meta ने बताई हकीकत
Join WhatsApp Group

WhatsApp privacy issue: क्या आपका डेटा भी है खतरे में? अगर आप व्हाट्सएप पर चैट करते हैं, मैसेज भेजते हैं या कॉलिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

दावा किया जा रहा है कि WhatsApp के 350 करोड़ फोन नंबर लीक हो गए हैं, और यह सब Meta की एक गंभीर चूक के चलते हुआ। एक नई रिसर्च में सामने आया है कि प्लेटफॉर्म में मौजूद एक बड़ी सुरक्षा खामी के कारण करीब 3.5 अरब यूजर्स के नंबर एक्सपोज हो सकते थे।

हालांकि कंपनी का दावा है कि यूजर डेटा सुरक्षित है और किसी तरह के दुरुपयोग का कोई सबूत नहीं मिला।

WhatsApp की खामी कैसे पकड़ी गई?

यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने पाया कि WhatsApp की Contact Check सुविधा को ऑटोमेटेड तरीके से बार-बार इस्तेमाल कर अरबों फोन नंबर निकाले जा सकते थे।

Wired रिपोर्ट के अनुसार

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

WhatsApp पर किसी भी नंबर को खोजते ही पता चल जाता है कि वह यूजर ऐप पर है या नहीं। कई बार प्रोफाइल फोटो और नाम भी दिख जाते हैं।

रिसर्चर्स ने इसी फीचर को करोड़ों बार दोहराया और सिर्फ 30 मिनट में 3 करोड़ अमेरिकी नंबर इकट्ठा कर लिए। बाद में उन्होंने पूरा डेटा डिलीट कर मेटा को इसकी जानकारी दे दी।

सबसे बड़ा डेटा लीक बन सकता था

रिपोर्ट में बताया गया कि अगर यह बग गलत हाथों में पहुंच जाता, तो दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा डेटा लीक हो सकता था।

WhatsApp की लोकप्रियता इसी बात पर आधारित है कि किसी का नंबर सेव करते ही ऐप उसे पहचान लेता है। रिसर्च के अनुसार, इसी फीचर को अरबों बार दोहराकर किसी भी व्यक्ति का नंबर और प्रोफाइल डेटा स्क्रैप किया जा सकता था।

हालांकि, रिसर्चर्स ने जिम्मेदारी दिखाते हुए डेटा सार्वजनिक नहीं किया और तुरंत Meta को अलर्ट किया। इससे साफ झलकता है कि हमारी डिजिटल प्राइवेसी कितनी नाजुक हो सकती है।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

Meta का बयान: सुरक्षा कैसे हुई मजबूत?

Meta के प्रवक्ता ने 9To5Mac को बताया कि वे रिसर्चर्स की सतर्कता के लिए आभारी हैं। उन्होंने माना कि यह एक नई एन्यूमरेशन तकनीक थी, जिसने सुरक्षा सीमाओं को पार कर लिया और पब्लिक डेटा को स्क्रैप करना संभव हो गया।

Meta के अनुसार

नए Anti-Scraping Systems ने तुरंत इस समस्या को रोक दिया

किसी भी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि के सबूत नहीं मिले

WhatsApp के End-to-End Encryption के कारण मैसेज पूरी तरह सुरक्षित रहे

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

कोई भी नॉन-पब्लिक डेटा एक्सेस नहीं हुआ

यानी राहत की बात यह है कि आपके चैट और मीडिया पूरी तरह सुरक्षित रहे।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment