ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Check PAN Card Usage: अपना पैन कार्ड कहाँ-कहाँ इस्तेमाल हुआ? सिर्फ 5 मिनट में पता करें,

On: नवम्बर 15, 2025 8:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
Check PAN Card Usage: अपना पैन कार्ड कहाँ-कहाँ इस्तेमाल हुआ? सिर्फ 5 मिनट में पता करें,
Join WhatsApp Group

Check PAN Card Usage: नई दिल्ली: पैन कार्ड आज के जमाने में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलना हो, लोन लेना हो, इनकम टैक्स भरना हो या बड़ा पैसा ट्रांसफर करना हो – हर जगह पैन मांगा जाता है। लेकिन अगर पैन खो जाए या किसी के हाथ लग जाए तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

कोई आपके नाम पर लोन ले ले, क्रेडिट कार्ड बना ले या फर्जी अकाउंट खोल ले – नुकसान आपका ही होगा। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर चेक करते रहें कि आपका पैन कार्ड कहाँ-कहाँ लिंक है और किन-किन जगहों पर इस्तेमाल हुआ है। अच्छी बात ये है कि अब ये काम घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में हो जाता है।

Check PAN Card Usage

आपको बता दें कि पैन कार्ड से आपकी सारी बैंकिंग और क्रेडिट हिस्ट्री जुड़ी होती है। कोई भी आपके पैन से लोन या क्रेडिट कार्ड ले सकता है।

क्या फोल्डेबल फोन खत्म कर देंगे छोटे टैबलेट का बाजार? खरीदने से पहले जानें हकीकत | foldable-phone-vs-small-tablet-screen-size-comparison-features
क्या फोल्डेबल फोन खत्म कर देंगे छोटे टैबलेट का बाजार? खरीदने से पहले जानें हकीकत

इसलिए इसे सेफ रखना तो जरूरी है ही, साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि आपका पैन कहाँ-कहाँ इस्तेमाल हुआ है। सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है – अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना। Experian, Equifax, CIBIL और CRIF हाई मार्क जैसे क्रेडिट ब्यूरो आपके नाम पर चल रहे सारे लोन और क्रेडिट कार्ड की पूरी लिस्ट देते हैं।

पैन कार्ड का इस्तेमाल कैसे चेक करें – स्टेप बाय स्टेप

सबसे पहले CIBIL, Experian, Equifax या CRIF हाई मार्क की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Check Credit Score” या “Get Credit Report” का ऑप्शन चुनें।
अब अपना नाम, जन्मतिथि, पता, पैन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
OTP से वेरिफाई करें।

कुछ वेबसाइट फ्री रिपोर्ट देती हैं, कुछ पर 50-500 रुपये तक चार्ज लग सकता है।
रिपोर्ट तैयार होने के बाद डाउनलोड कर लें।
रिपोर्ट में आपको साफ दिखेगा कि आपके पैन से कौन-कौन से लोन, क्रेडिट कार्ड या अकाउंट चल रहे हैं।

बिना कार्ड स्वाइप होगा पेमेंट, Apple Pay से ऐसे जोड़ें अपना क्रेडिट कार्ड | apple-pay-launched-in-india-axis-bank-setup-guide
बिना कार्ड स्वाइप होगा पेमेंट, Apple Pay से ऐसे जोड़ें अपना क्रेडिट कार्ड

अगर पैन का गलत इस्तेमाल दिखे तो तुरंत करें ये काम

अगर रिपोर्ट में कोई अनजाना लोन या क्रेडिट कार्ड दिखे तो घबराएं नहीं। सबसे पहले उस बैंक या संस्था से तुरंत संपर्क करें और डिटेल मांगें।

उसके बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए हर 3-6 महीने में अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करते रहें।

टीनएजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैसे रखें नजर? जानिए मेटा के सुपरविजन टूल के नए नियम | can-parents-access-teen-instagram-account-meta-supervision-rules
टीनएजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैसे रखें नजर? जानिए मेटा के सुपरविजन टूल के नए नियम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment