ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

दिल्ली अयोध्या Vande Bharat Express का किराया और रूट यहां देखें

On: नवम्बर 27, 2025 2:02 अपराह्न
Follow Us:
दिल्ली अयोध्या Vande Bharat Express का किराया और रूट यहां देखें
Join WhatsApp Group

Delhi Ayodhya Vande Bharat Express: अयोध्या राम मंदिर निर्माण पूरा। दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में पहुंचाएगी। किराया 1640 से 2980 रुपये। हफ्ते में 6 दिन चलती है।

जब से 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है तब से अब तक लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच चुके हैं। अयोध्या तक रेल और सड़क के साथ ही हवाई कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है जिससे श्रद्धालुओं के लिए यहां पहुंचना आसान हो गया है। इसके बावजूद बहुत से लोग अब भी अयोध्या में राम लला के दर्शन नहीं कर पाए हैं।

अगर आप भी उनमें से हैं तो अब देर न करें। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर से शिखर पर भगवा ध्वज भी लहरा दिया है। इसका मतलब है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगर आप रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए एक बार फिर दिल्ली से अयोध्या आने वाली वंदे भारत के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

मंगलवार 25 नवंबर को आधिकारिक तौर पर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट से 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर राम मंदिर के पक्ष में निर्णय आने के 6 साल बाद मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या आना चाहते हैं तो बता दें कि दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था है। यह ट्रेन लगभग साढ़े 8 घंटे में दिल्ली से अयोध्या पहुंचा देती है।

कहां से चलती है अयोध्या के लिए Vande Bharat Express

दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2.30 बजे अयोध्या पहुंच जाती है। इस तरह आप सिर्फ 8.20 घंटे में ही दिल्ली से अयोध्या पहुंच सकते हैं। सिर्फ 8.20 घंटे में यह ट्रेन दिल्ली से अयोध्या की 629 किमी की दूरी तय कर लेती है।

हफ्ते में कितने दिन चलती है अयोध्या वंदे भारत

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और अयोध्या कैंट के बीच वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन गुरुवार से मंगलवार तक हर रोज सुबह 6.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उसी दिन दोपहर 2.30 बजे अयोध्या पहुंचती है। हफ्ते में सिर्फ एक दिन बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलती।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कितना है

दिल्ली में आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत का किराया दो श्रेणियों में बंटा है। दिल्ली से अयोध्या तक की इस यात्रा को आप एसी चेयर कार CC और एग्जक्यूटिव क्लास EC में तय कर सकते हैं। चेयर कार के लिए आपको 1640 रुपये का टिकट लेना होगा जबकि एग्जक्यूटिव क्लास में सफर के लिए 2980 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

अयोध्या Vande Bharat Express का रूट क्या है

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के रूट में वंदे भारत एक्सप्रेस 22426 कानपुर सेंट्रल होते हुए आगे बढ़ती है। यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचने से पहले रास्ते में चार स्टेशनों खुर्जा जंक्शन पहला स्टॉप अलीगढ़ जंक्शन दूसरा स्टॉप कानपुर सेंट्रल तीसरा स्टॉप और लखनऊ जंक्शन चौथा स्टॉप पर रुककर आगे बढ़ती है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment