ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi to Hisar: दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या व चंडीगढ़ रूट फ्लाइट का शेड्यूल

On: जून 10, 2025 1:47 अपराह्न
Follow Us:
Delhi to Hisar: दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या व चंडीगढ़ रूट फ्लाइट का शेड्यूल
Join WhatsApp Group

Delhi to Hisar, Hisar to Ayodhya and Chandigarh route flight schedule: हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा के शुरू होने के करीब 2 माह के भीतर अब चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवा की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। अब हिसार एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट होंगी। रविवार को दो-दो रूट पर फ्लाइट जाएंगी। शुक्रवार को कॉमन यानी तीनों रूटों पर हिसार से फ्लाइट होगी। तीनों रूटों पर एलायंस एयर की फ्लाइट जाएगी।

Delhi to Hisar हिसार से अयोध्या व चंडीगढ़ रूट फ्लाइट का शेड्यूल

दिल्ली से हिसार : सुबह 9.30 बजे
हिसार पहुंचेगी : सुबह 10.10 बजे
हिसार से अयोध्या : सुबह 10.35 बजे
अयोध्या पहुंचेगी : दोपहर 12.35 बजे
अयोध्या से हिसार : दोपहर 1 बजे
हिसार पहुंचेगी : दोपहर 3 बजे
हिसार से दिल्ली : दोपहर 3.25 बजे
दिल्ली पहुंचेगी : शाम 4.05 बजे
चंडीगढ़ से हिसार : शाम 3.20 बजे
हिसार पहुंचेगी : शाम 4.30 बजे
हिसार से चंडीगढ़ : शाम 4.55
चंडीगढ़ पहुंचेगी : बजे शाम 5.55 बजे

दिल्ली व अयोध्या जाने वाली फ्लाइट 72 सीटर

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

दिल्ली व अयोध्या जाने वाली फ्लाइट 72 सीटर होगी जबकि चंडीगढ़ जाने वाली 48 सीट रहेगी। हिसार से प्रदेश की राजधानी के लिए रोड, रेल सेवा के बाद अब यह तीसरी हवाई सेवा शुरू की गई है। तीनों रूटों पर कम से कम 1200 रुपए से लेकर साढ़े 3 हजार रुपए एक साइड का किराया रहेगा।

हिसार का यह एयरपोर्ट हरियाणा का अपना पहला हवाई अड्डा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लोगों को समर्पित किया। पीएम का सपना है कि देश का आम नागरिक भी हवाई सेवा का उपयोग कर सके और पिछले 11 वर्षों में इस सपने को कई मायनों में धरातल पर उतारा है। उसी कड़ी में 14 अप्रैल को पीएम ने हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।

यह सेवा पूरे क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति देने वाली है। इसका लाभ न केवल हिसार को, बल्कि पड़ोसी राज्यों राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिसार एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित करेगा।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

नए जिलों पर सरकार लेगी निर्णय : सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर बनी कमेटी प्राप्त प्रस्तावों पर विचार कर रही है और जैसे ही समिति की रिपोर्ट आएगी, सरकार उस पर निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री सोमवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने जातिगत सर्वेक्षण से जुड़े सवाल पर कहा कि कोई रुकावट नहीं है और प्रक्रिया निर्धारित प्रणाली के अनुसार आगे बढ़ रही है।

अयोध्या फ्लाइट के दिल्ली डायवर्जन से जुड़ी समस्या पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम की गंभीर परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानकर पायलट और एविएशन टीम निर्णय लेती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही के हरियाणा दौरे पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बारात का घोड़ा, रेस का घोड़ा और लंगड़ा घोड़ा, इस प्रकार के बयान कांग्रेस के नेतृत्व की स्थिति को दर्शाते हैं और संगठन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment