ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Train Booking 2025: दीपावली से पहले रेल की टेंशन, 100+ ट्रेनों में बुकिंग बंद, एजेंट मांग रहे ₹500 तक!

On: सितम्बर 3, 2025 11:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Diwali Train Booking 2025: दीपावली से पहले रेल की टेंशन, 100+ ट्रेनों में बुकिंग बंद, एजेंट मांग रहे ₹500 तक!
Join WhatsApp Group

Diwali Train Booking 2025, सिटी रिपोर्टर | रोहतक : पांच दिवसीय दीपावली के त्योहार को शुरू होने में भले ही 45 दिन का समय शेष बचा हो, लेकिन प्रवासियों की चिंता बढ़ने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली से टूंडला, कानपुर, प्रयागराज होते हुए विभिन्न प्रदेशों और जिलों को जाने वाले सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ वंदे भारत, तेजस राजधानी के साथ सियालदाह राजधानी जैसी ट्रेनों में अब आरक्षण टिकट की बुकिंग बंद हो गई है। इन ट्रेनों में आरक्षण में टिकट सीटें होने के साथ ही वेटिंग टिकट भी रेलवे ने बंद कर दी है।

टिकट की मारामारी

ऐसे में प्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई है, क्योंकि यदि टिकट नहीं मिली तो वह त्योहार पर घर कैसे पहुंचेंगे। इसके लिए वह एजेंटों से संपर्क कर कंफर्म टिकट के लिए प्रयास कर है, लेकिन एजेंट भी सीट कंफर्म के लिए मनमाना पैसा मांग रहे है। वहीं, दावा किया जा है कि यदि सीट कंफर्म नहीं होती है तो वह पैसा वापस किया जाएगा। कंफर्म टिकट के लिए किराए के अतिरिक्त 3 सौ से लेकर 5 सौ रुपए की डिमांड की जा रही है, जिसे लेकर लोगों की जेब पर किराए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

एजेंटों का खेल

टिकट की किल्लत के बीच एजेंटों ने मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। यात्रियों को कंफर्म टिकट का लालच देकर एजेंट ₹300 (एसी 3-टियर) से ₹500 (एसी 2-टियर) तक अतिरिक्त चार्ज मांग रहे हैं। एजेंट दावा करते हैं कि टिकट यात्रा से दो दिन पहले कंफर्म हो जाएगा, लेकिन सीट नंबर चार्ट बनने के बाद मिलेगा। अगर टिकट कंफर्म नहीं हुआ, तो पैसा लौटाने का वादा भी किया जा रहा है। फिर भी, यह अतिरिक्त खर्च यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है।

रेलवे की तैयारी

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु कुमार ने कहा कि कुछ ट्रेनों की सीटें फुल होने के कारण बुकिंग बंद कर दी गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए त्योहार पर कुछ अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्री त्योहार पर घर पहुंच सके। स्पेशल ट्रेनों का संचालन त्योहार से पहले शुरू करा दिया जाएगा।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment