ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Elon Musk Netflix: बच्चों को बचाओ, नेटफ्लिक्स कैंसल करो! लाखों यूजर्स ने किया बायकॉट

On: अक्टूबर 3, 2025 6:09 पूर्वाह्न
Follow Us:
Elon Musk Netflix: बच्चों को बचाओ, नेटफ्लिक्स कैंसल करो! लाखों यूजर्स ने किया बायकॉट
Join WhatsApp Group

Elon Musk Netflix boycott Controversy: नेटफ्लिक्स दुनिया का सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां हर दिन करोड़ों लोग घंटों बिताते हैं। लेकिन दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक ऐसा ट्वीट ठोका कि नेटफ्लिक्स की नींव हिल गई।

मस्क के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया, और लोग नेटफ्लिक्स को लेकर आपस में भिड़ने लगे। नतीजा? ढेर सारे यूजर्स ने अपना सब्सक्रिप्शन कैंसल कर दिया। आइए, इस पूरे ड्रामे की पूरी कहानी समझते हैं।

मस्क के पोस्ट ने मचाई हलचल Elon Musk Netflix

मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने सीधे अपील की कि बच्चों की सेहत के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन रद्द कर दो।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

उन्होंने लिखा, “अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नेटफ्लिक्स कैंसिल करें।” बस, ये एक लाइन ने नेटफ्लिक्स को हिला दिया। सोशल मीडिया पर कैंसलेशन की खबरें छा गईं, और यूजर्स ने अपनी स्टोरीज शेयर करनी शुरू कर दीं। हर तरफ नेटफ्लिक्स को कैंसल करने वाले पोस्ट्स की बाढ़ आ गई।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क का ये पोस्ट एक दूसरे यूजर के ट्वीट का जवाब था। उसमें आरोप लगाया गया था कि नेटफ्लिक्स अपनी कुछ कंटेंट के जरिए ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को प्रमोट कर रहा है। याद रहे, मस्क पिछले कुछ सालों से ‘वोकिज्म’ के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। वे इसे ‘वोक माइंड वायरस’ कहकर कोसते हैं और मानते हैं कि ये समाज के लिए जहर है।

मस्क की इस अपील के बाद एक तरफ तो ढेर सारे यूजर्स ने अपना नेटफ्लिक्स अकाउंट बंद कर दिया, वहीं कुछ लोग उनके ट्वीट को रीट्वीट करके न सिर्फ कैंसलेशन की बात कर रहे हैं, बल्कि पूरे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का बहिष्कार करने की मांग भी उठा रहे हैं।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

मस्क ला रहे हैं नया प्लेटफॉर्म

मस्क की ‘वोक’ विचारधारा के खिलाफ जंग यहीं नहीं रुकी। उन्होंने विकिपीडिया फाउंडेशन को भी पक्षपाती बताकर खरी-खोटी सुनाई है। और अब ताजा अपडेट ये है कि इस हफ्ते की शुरुआत में मस्क ने बताया कि उनकी कंपनी xAI एक नया प्लेटफॉर्म ‘Grokipedia’ बना रही है। ये उनके AI चैटबॉट Grok पर बेस्ड होगा, जो शायद ‘वोक’ से दूर रहेगा।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment