ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Moto G67 Power 5G की पहली सेल आज! 15K में 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन

On: नवम्बर 13, 2025 6:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Moto G67 Power 5G की पहली सेल आज! 15K में 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
Join WhatsApp Group

Moto G67 Power 5G  feachers and spacifications: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में बाजार में Moto G67 Power 5G को लॉन्च किया था। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया था। अगर आप 15 हजार रुपये के सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Moto G67 Power 5G की सेल भारतीय बाजार में शुरू हो गई है।

Moto G67 Power 5G

Moto G67 Power 5G की आज यानी 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। मोटोरोला अपने ग्राहकों को फर्स्ट सेल ऑफर में डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। इसके साथ ही आपके पास इसे EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन रहेगा। आइए आपको इसके बारे में पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

Moto G67 Power 5G की कीमत और ऑफर्स

मोटोरोला ने Moto G67 Power 5G को बाजार में सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है। इसके अलावा इसमें आपको PANTONE Cilantro, Curacao Blue और Parachute Purple कलर ऑप्शन मिलने वाला है।

आप फर्स्ट सेल में ही इसे तगड़े ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। IDFC बैंक की तरफ से इस फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 784 रुपये की EMI पर खरीद कर घर ले जा सकेंगे।

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

Moto G67 Power 5G Specifications

Moto G67 Power 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। इसके डिस्प्ले में आपको 2400 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

स्मार्टफोन में मोटोरोला ने 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी है। परफॉर्मेंस के लिए Moto G67 Power 5G में कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया है। Moto G67 Power 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50+8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है।

टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर | instagram-meta-muse-personal-ai-agent-features-details
टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक सब करेगा मेटा का म्यूज, इंस्टाग्राम पर मिला नया फीचर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment