ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi Yojana: पानीपत की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त का इंतजार, ऐसे करें आवेदन

On: नवम्बर 11, 2025 8:58 अपराह्न
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana: पानीपत की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त का इंतजार, ऐसे करें आवेदन
Join WhatsApp Group

पानीपत (Lado Laxmi Yojana)। लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं और बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर चुकी हैं। जिनमें महिलाओं के खातों में पहली किस्त की राशि पहुंच चुकी है जबकि कुछ अभी भी इंतजार कर रही हैं।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से राशि दी जाती है। जिले में इस योजना के लिए अब तक 15 हजार से ज्यादा महिलाओं के आवेदन मंजूर हो चुके हैं। इनमें से 700 से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहली राशि आ चुकी है। कुछ को अभी अपनी राशि के आने का इंतजार है।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

पात्र महिला को योजना का लाभ मिलेगा

क्रीड जिला प्रबंधक डॉ. सोमपाल ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना निश्चित रूप से महिलाओं और बेटियों के लिए सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। जिले में लाडो लक्ष्मी योजना को पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। जिले की हर पात्र महिला को इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा। कई महिलाओं का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया तो ऑनलाइन और सरल है लेकिन भुगतान में देरी की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।

Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त का इंतजार

इसराना की सोनिया ने बताया कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज पूरे कर लिए थे और योजना के लिए आवेदन भी किया था। उन्हें पात्रता सूची में शामिल कर लिया गया लेकिन अभी तक उनके खाते में योजना की राशि नहीं पहुंची है। योजना बहुत अच्छी है, लेकिन अगर पैसे समय पर मिल जाएं तो हम अपनी बेटी की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

दीवाना गांव की बबीता भी इसी योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें संदेश मिल चुका है कि उनका नाम पात्र सूची में है लेकिन खाते में पैसे अभी तक नहीं आए हैं। हम जैसे ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए यह योजना बड़ी राहत है बस राशि समय पर मिलनी चाहिए ताकि हम उसका सही उपयोग कर सकें।

वार्ड 22 की काजल ने बताया कि उनके खाते में लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त पहुंच चुकी है। सरकार की यह योजना वास्तव में बेटियों के लिए वरदान है। इससे पढ़ाई और जरूरी जरूरतों में काफी मदद मिल रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बैंक वेरिफिकेशन या दस्तावेजों में मामूली त्रुटि के कारण भुगतान में रुकावट आ रही है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment