ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vande Bharat: वंदे भारत में बुकिंग में उछाल, सोमवार के मुकाबले 5% अधिक सीटों की बुकिंग

On: नवम्बर 11, 2025 7:02 अपराह्न
Follow Us:
Vande Bharat: वंदे भारत में बुकिंग में उछाल, सोमवार के मुकाबले 5% अधिक सीटों की बुकिंग
Join WhatsApp Group

अंबाला (Vande Bharat bookings)। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चली वंदे भारत एक्सप्रेस में दूसरे दिन सीटों की बुकिंग में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। बठिंडा सहित पटियाला से काफी संख्या में यात्री ट्रेन में सवार हुए। वहीं अंबाला स्टेशन से भी 20 के करीब यात्रियों ने ट्रेन पकड़ी। ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे स्थानीय स्तर पर भी प्रचार-प्रसार में जुट गया है। बीच रास्ते के सभी स्टेशनों पर उद्दोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन संचालन से जुड़ी प्रत्येक जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक यात्री ट्रेन में सफर कर सकें।

Vande Bharat ट्रेन के संचालन से फायदा होगा

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने कहा कि यात्रियों को ट्रेन की जानकारी दी जा रही है। पहले दिन 40 प्रतिशत के करीब और दूसरे दिन 45 प्रतिशत के करीब यात्रियों ने वंदे भारत में सफर किया है। बठिंडा सहित पटियाला के यात्रियों को इस ट्रेन के संचालन से सीधा फायदा होगा।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

राजपुरा स्टेशन पर ठहराव की मांग

फिरोजपुर से चलने के बाद ट्रेन का पहला ठहराव बठिंडा रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद ट्रेन धूरी से होते हुए पटियाला स्टेशन पर पहुंचती है और फिर पटियाला से सीधा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकती है, वहीं बीच रास्ते के राजपुरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव की मांग जोड़ पकड़ने लगी है। इस संबंध में जल्द ही स्थानीय स्तर पर प्रतिनिधि मंडल अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपेगा ताकि ट्रेन का ठहराव राजपुरा स्टेशन पर भी दिया जा सके।

नई ट्रेन की सुगबुगाहट

फिरोजपुर-दिल्ली के बीच पानीपत के रास्ते चलाई गई वंदे भारत के अलावा एक नई ट्रेन के संचालन को लेकर भी सुगबुगाहट शुरु हो गई है। जानकारी मिली है कि आने वाले समय में रेलवे बठिंडा से हजरत निजामुद्दीन तक एक नई वंदे भारत का संचालन कर सकता है जोकि अंबाला-सहारनपुर रेल खंड से होते हुए गंतव्य स्टेशन तक पहुंचेगी।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

15 साल पहले चली थी शताब्दी

लगभग 15 साल पहले बठिंडा से नई दिल्ली रेल खंड पर शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन किया गया था, लेकिन अधिक किराया होने के कारण ट्रेन को यात्री नहीं मिले और तीन माह में ही रेलवे को घाटे का हवाला देते हुए शताब्दी का संचालन बंद करना पड़ा था, लेकिन अब रेलवे ने ट्रेन के संचालन से पहले बठिंडा और पटियाला से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का आकलन किया है ताकि इस ट्रेन को भी बंद करने की नौबत न आए।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment