ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gaming Addiction: लखनऊ में 14 साल के बच्चे ने 13 लाख हारकर की आत्महत्या

On: सितम्बर 16, 2025 3:19 अपराह्न
Follow Us:
Gaming Addiction: लखनऊ में 14 साल के बच्चे ने 13 लाख हारकर की आत्महत्या
Join WhatsApp Group

Gaming Addiction: A 14-year-old boy in Lucknow committed suicide after losing Rs 13 lakh: देश में ऑनलाइन गेमिंग की लत अब जानलेवा साबित हो रही है। पैसा कमाने की लालच में लोग इस दलदल में फंसते जा रहे हैं, और इसका सबसे बुरा असर नाबालिग बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है।

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के धनुवासाड़ गांव में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। यहां एक किसान के 14 साल के इकलौते बेटे यश कुमार ने ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये गंवाए और पिता की डांट से आहत होकर उसने अपनी जान ले ली।

कक्षा 6 में पढ़ने वाला यश अपने घर की पहली मंजिल पर फंदे से लटका मिला। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन क्यों कम हुआ? जानिए एप्पल का नया प्लान | apple-cuts-iphone-17-production-india-price-hike-pro-demand-rises
भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन क्यों कम हुआ? जानिए एप्पल का नया प्लान

बैंक खाते से उड़े 13 लाख रुपये Gaming Addiction

पुलिस ने मृतक की पहचान यश कुमार के रूप में की है। यश के पिता सुरेश कुमार यादव एक साधारण किसान हैं। परिवार का कहना है कि यश अपने पिता के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। इस गेम में जल्दी अमीर बनने के लालच में उसने पिता के बैंक खाते से 13 लाख रुपये गंवा दिए।

सोमवार को जब सुरेश बैंक से पैसे निकालने गए, तो खाते में भारी रकम गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि सारा पैसा ऑनलाइन गेम में खर्च हो चुका था।

पिता की डांट और दुखद अंत

बैंक से लौटने के बाद सुरेश ने यश को कड़के डांटा। पिता की डांट से नाराज और शायद अपराधबोध में डूबा यश घर की पहली मंजिल पर गया और वहां पंखे से फांसी लगा ली। देर शाम जब परिवार के लोग उस कमरे में पहुंचे, तो यश को लटका देख उनके होश उड़ गए।

फोन का वाई-फाई हमेशा ऑन रखने के नुकसान क्या हैं? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे जरूरी नियम | why-turn-off-smartphone-wifi-outside-cyber-security-tips
फोन का वाई-फाई हमेशा ऑन रखने के नुकसान क्या हैं? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे जरूरी नियम

आनन-फानन में उसे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली | apple-iphone-duo-screen-repair-cost-applecare-price-india
क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment