ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Uttar Kumar Arrested: गाजियाबाद में हरियाणवी सिंगर उत्तर कुमार गिरफ्तार! एक्ट्रेस ने लगाए रेप के गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

On: September 15, 2025 5:43 PM
Follow Us:
Uttar Kumar Arrested: गाजियाबाद में हरियाणवी सिंगर उत्तर कुमार गिरफ्तार! एक्ट्रेस ने लगाए रेप के गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
Join WhatsApp Group

Uttar Kumar Arrested: Haryanvi singer Uttar Kumar arrested in Ghaziabad! Actress made serious allegations of rape, know the whole matter: गाजियाबाद से एक बड़ा अपराध का मामला सामने आया है। हरियाणवी फोक सिंगर और फिल्म एक्टर उत्तर कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने उसे अमरोहा से दबोचा है। एक महिला एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि 2020 में उसने उत्तर कुमार के साथ एक हरियाणवी एल्बम में काम किया था, उसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले पीड़िता ने लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह करने की कोशिश भी की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया।

जानें क्या है पूरा मामला Uttar Kumar Arrested

पीड़िता उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली हैं और नोएडा में किराए के मकान में रह रही हैं। उसके मुताबिक, 25 जून 2025 को उसने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की कोशिश की।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

एप्लिकेशन में पीड़िता ने बताया कि वह हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करती है और काम के सिलसिले में अगस्त 2020 में उत्तर कुमार से उसकी मुलाकात हुई थी। उत्तर कुमार ने पीड़िता से हरियाणवी गीत में साथ काम करने की बात कही थी। इसके बाद वह लगातार पीड़िता को अपने गाजियाबाद के ऑफिस में बुलाता रहा। पीड़िता के अनुसार, 2023 में उत्तर कुमार ने उसे एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने का लालच भी दिया था।

हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

पीड़िता ने बताया कि शालीमार गार्डन थाने में उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। जब उसने हाईकोर्ट में अपील की, तो 25 दिन बाद कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हुई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़िता का आरोप है कि उत्तर कुमार की लोकेशन बताने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। बाद में पुलिस ने केस में FR (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी थी।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

6 सितंबर को पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, जब उसे न्याय नहीं मिला, तो वह मजबूर हो गई। 6 सितंबर को वह बैग में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर लखनऊ में सीएम आवास के पास पहुंची और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन बोतल छीन ली और उसे आत्मदाह से बचा लिया।

उसके बाद पीड़िता को गौतमपल्ली थाने ले जाया गया। गाजियाबाद पुलिस ने उत्तर कुमार को अमरोहा के फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। अब उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कौन हैं एक्टर उत्तर कुमार

फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर उत्तर कुमार गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग सीखी है। उत्तर कुमार ने कई हरियाणवी फिल्मों में काम किया है। 2004 में रिलीज हुई फिल्म धाकड़ छोरा में उनका अभिनय था, जिसके चलते वे धाकड़ छोरा के नाम से भी मशहूर हैं।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment