ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

गीता जयंती स्पेशल: 10 इलेक्ट्रिक बसें Gita Jayanti में संभालेंगी भीड़, परिवहन विभाग तैयार

On: नवम्बर 10, 2025 9:08 अपराह्न
Follow Us:
गीता जयंती स्पेशल: 10 इलेक्ट्रिक बसें Gita Jayanti में संभालेंगी भीड़, परिवहन विभाग तैयार
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र। जिले को मिली हाल ही में 10 इलेक्ट्रिक बसें अब 15 नवंबर से गीता जयंती में पर्यटक व श्रद्वालुओं को महोत्सव तक पहुंचाने का काम करेंगी। सभी बसों को लोकल रूटों से यात्रियों को ब्रह्म सरोवर तक पहुंचने में लगाया जाएगा। खासकर बसों का संचालन पीपली से लेकर थर्ड गेट तक रहेगा।

सभी बसें वातानुकूलित हैं ऐसे में बाहर से आने वाले टूरिस्ट को परिवहन विभाग की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। विभाग इन बसों को नॉन स्टॉप चलाने की तैयारी भी कर रहा है। इसके अलावा सामान्य बसों को भी गीता जयंती के लिए रिजर्व रखा जाएगा।

Wi-Fi हैकिंग से बचाएगा Guest Network, जानिए राउटर सेटिंग्स के 5 अहम नियम | wifi-router-security-settings-firmware-update-tips
Wi-Fi हैकिंग से बचाएगा Guest Network, जानिए राउटर सेटिंग्स के 5 अहम नियम

Gita Jayanti: बनाई जा रही रूपरेखा

रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर परिवहन विभाग व्यवस्थाएं बनाने में लगा हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए विभाग सभी इलेक्ट्रिक बसों को रूटों पर दौड़ाएगा वही सामान्य बसों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

वेंडर व ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आमजन को सुविधा मुहैया करवाने के लिए वेंडर व ठेकेदारों को व्यवस्था दुरूस्त रखनी होगी, ताकि कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। समारोह क्षेत्र को जोनों में बांटकर दुकानें, रेहड़ी, पार्किंग और मेला जोन तय किया गया है। कोई भी वेंडर व ठेकेदार अपने जोन से बाहर कार्य न करे।

सावधान! रिश्तेदार बनकर कॉल कर रहा एआई, साइबर ठगी से बचने के लिए तुरंत तय करें सीक्रेट कोडवर्ड | ai-voice-cloning-fraud-alert-prevention-tips-helpline-1930
सावधान! रिश्तेदार बनकर कॉल कर रहा एआई, साइबर ठगी से बचने के लिए तुरंत तय करें सीक्रेट कोडवर्ड

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सोमवार को केडीबी कार्यालय में वेंडरों व ठेकेदारों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, एएसपी प्रतीक गहलोत, एसडीएम शाश्वत सांगवान भी मौजूद रहे।

पार्किंग ठेकेदार सबसे पहले पीछे से गाड़ियों को खड़ा करवाना शुरू करें। गाड़ियों के पार्किंग जोन से बाहर जाने और अंदर जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं, ताकि किसी भी वाहन चालक को आने व जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पार्किंग स्थल पर पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे | chatgpt-virtual-try-on-favorites-shopping-features-update
चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे

केडीबी ने दुकानदारों के स्थान निर्धारित किया गया है। इस स्थान के अलावा रास्तों पर दुकानों का लगाया जाना बंद जाए। ऐसे होने से आमजन को आने-जाने में परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही वेंडिंग जोन निर्धारित किया है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment