ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा एक्सक्लूसिव: Sainik School की 67% सीटें सिर्फ प्रदेश के बच्चों के लिए

On: November 10, 2025 8:33 PM
Follow Us:
हरियाणा एक्सक्लूसिव: Sainik School की 67% सीटें सिर्फ प्रदेश के बच्चों के लिए
Join WhatsApp Group

करनाल (Sainik School)। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में 67 प्रतिशत सीटों पर केवल हरियाणवी विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा। जबकि शेष बची 33 प्रतिशत सीटों पर अन्य प्रदेशों के विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।

फिलहाल दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जिन्होंने पंजीकरण कराया है, वे आज केवल अपनी फीस जमा करा सकेंगे। वर्तमान शेड्यूल के अनुसार, 18 जनवरी को प्रवेश के लिए प्रदेश भर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लगभग 120 सीटें व कक्षा नौवीं में 20 सीटें हैं। कक्षा छठी में प्रवेश लेने के लिए छात्र व छात्राओं की जन्म तिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट व उम्मीदवार की चिकित्सा फिटनेस पर आधारित होगी। इस बार कक्षा छठी की 300 और नौवीं की प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। प्रवेश परीक्षा पेन पेपर मोड पर आधारित होगी, इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। देशभर में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं।

यह है परीक्षा प्रारुप

कक्षा छठी : परीक्षा में 300 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। जोकि गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धि से संबंधित होंगे। इसकी समयावधि 150 मिनट होगी।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

कक्षा नौवीं : परीक्षा में 400 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जोकि गणित, अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन पर आधारित होंगे। इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।

Sainik School: इन वर्गों के लिए आरक्षित हैं सीट

कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल गुरबीर सिंह ने बताया कि कुल सीटों में 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति व 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही 25 प्रतिशत सीटें रक्षा कार्मिक (भूतपूर्व सैनिकों सहित) के लिए आरक्षित हैं। आवेदन फार्म में 12 से 14 नवंबर तक संशोधन भी किया जा सकता है। 12 नवंबर को इसके लिए पोर्टल पर विंडो खुल जाएगी।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment