ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Instagram Reels New Feature: मनमानी खत्म! अब रील्स सिर्फ आपकी मर्जी से चलेंगी सिर्फ ऐसे

On: अक्टूबर 31, 2025 6:06 पूर्वाह्न
Follow Us:
Instagram Reels New Feature: मनमानी खत्म! अब रील्स सिर्फ आपकी मर्जी से चलेंगी सिर्फ ऐसे
Join WhatsApp Group

Instagram Reels New Feature:  इंस्टाग्राम पर रील्स देखने में अब आपकी मर्जी चलेगी और एल्गोरिद्म अपनी मनमानी नहीं कर सकेगा. इसे कंट्रोल करने के लिए इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर लाने वाली है. अब रील देखने में चलेगी आपकी मर्जी, इंस्टाग्राम की मनमानी होगी खत्म

इंस्टाग्राम अब यूजर्स को अपनी मर्जी के टॉपिक्स पर रील देखने का फीचर लाएगी. अभी आप इंस्टाग्राम खोलते हैं तो इसका एल्गोरिद्म अपने हिसाब से रील्स दिखाता है. कई बार आपको उन टॉपिक्स पर भी रील देखने को मिल जाती है, जिनमें आपको बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं है, लेकिन अब यह बदलने वाला है.

Instagram Reels New Feature

इंस्टाग्राम एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है, जिसके आने के बाद यूजर्स अपनी रील्स और एक्सप्लोर फीड के कंटेट को अपनी मर्जी से बदल सकेंगे. अभी इस टेस्टिंग की शुरुआत ही हुई है और कुछ ही यूजर्स को यह फीचर दिया गया है.

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

अपने इंटरेस्ट के टॉपिक जोड़ सकेंगे यूजर्स

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सी ने बताया कि यूजर्स के एल्गोरिद्म को बदलने के लिए नया टेस्ट शुरू किया जा रहा है. इसमें यूजर अपनी मर्जी के टॉपिक एड और डिलीट कर सकेंगे. पहले यह फीचर रील्स पर आएगा और बाद में इसे एक्सप्लोर फीड के लिए रोल आउट किया जाएगा.

कैसे काम करेगा फीचर?

जानकारी के मुताबिक, इस फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर यह सेट कर सकेंगे कि वो अपने फीड में किस टॉपिक से जुड़ी रील्स कम या ज्यादा देखना चाहते हैं. इससे लोगों को इंस्टाग्राम पर कंटेट को मैनेज करने का ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम अपने रिकमंडेशन सिस्टम को पारदर्शी बनाने की कोशिश में जुटी हुई है

और यह ताजा फीचर उसी पहल का हिस्सा है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने सेंसेटिव कंटेट को लिमिट करने, पैरेंटल कंट्रोल को फाइन-ट्यून करने और अनावश्य पोस्ट को हाइड करने समेत कई ऑप्शन दिए हैं.

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

वॉच हिस्ट्री का फीचर भी हुआ रोल आउट

हाल ही में इंस्टाग्राम ने वॉच हिस्ट्री का फीचर रोल आउट किया है. इसमें यूजर्स अपनी पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख सकेंगे. इसमें डेट, वीक, महीने और यहां तक कि किसी स्पेसिफिक डेट को देखी गई रील को ढूंढने का भी ऑप्शन मिलेगा.

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment