ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ब्रह्मसरोवर पर दिखेगी मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यों की लोक कला

On: November 9, 2025 6:50 PM
Follow Us:
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ब्रह्मसरोवर पर दिखेगी मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यों की लोक कला: International Gita Festival Folk art from 10 states including Madhya Pradesh will be displayed at Brahmasarovar
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज 15 नवंबर से होगा। 21 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ब्रह्मसरोवर व आसपास के क्षेत्र में चित्रकारी, रंगाई पुताई से लेकर साफ-सफाई व आकर्षक सजावट की जा रही है। पूरे ब्रह्मसरोवर परिसर व आसपास के क्षेत्र और धर्मनगरी के चौक-चौराहों को आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से नहलाया जाएगा। पवित्र ब्रह्मसरोवर के तटों पर सहभागी मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों की लोक सांस्कृतिक कला के रंग महोत्सव की फिजा बदलेंगे।

14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 16 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा।15 नवंबर से पांच दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा तथा रोजाना सायं के समय आरती स्थल पर भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर गीता रन 16 नवंबर को होगी। विदेश मंत्रालय की पहल पर कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले महोत्सव में 15 से ज्यादा देशों के 25 स्कॉलर भी पहुंंचेंगे।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

14 तक ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 14 नवंबर तक होगी। प्रतिभागी को जीतने पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसकी लिए स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी व आम नागरिक भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके माता-पिता कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल नंबर से अपना पंजीकरण करवाना होगा तथा पंजीकरण के समय जो ओटीपी प्राप्त होगा वही आपका पासवर्ड व मोबाइल नंबर लॉगिन आईडी होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन पांच वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

ये होंगे मुख्य कार्यक्रम

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से एक दिसंबर तक होंगे। इसमें हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर दिन और सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद भगवद गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

25 को विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर कथा, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 को गीता सेमिनार का समापन व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 से 30 को गीता श्लोकोच्चारण, वाद विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।

एक दिसंबर को सुबह नौ बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, सायं 5:30 पर सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव, छह बजे ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती तथा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला उपायुक्त विश्राम कुमारण मीणा का कहना है कि सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment