ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों और कार्यक्रमों की जानकारी देंगे प्रशिक्षित गाइड

On: November 9, 2025 6:40 PM
Follow Us:
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों और कार्यक्रमों की जानकारी देंगे प्रशिक्षित गाइड: Trained guides will provide information about Kurukshetra's pilgrimage sites and programs at the International Gita Festival
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मार्गदर्शन देने के लिए प्रशिक्षित गाइड तैनात किए जाएंगे। ये गाइड न केवल गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की बारीकी से जानकारी देंगे बल्कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर से भी पर्यटकों को अवगत कराएंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रशिक्षित गाइड देंगे जानकारी

महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) ने इस पहल की शुरुआत की है। गाइडों के चयन के लिए गीता गाइड कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए जिनके आधार पर पांच प्रशिक्षित गाइडों का चयन किया गया है। ये सभी गाइड गीता जयंती महोत्सव के दौरान आने वाले देश-विदेश के मेहमानों को दिशा-निर्देश और जानकारी प्रदान करेंगे।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

धर्मनगरी में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने आते हैं। इस बार आगंतुकों को बेहतर अनुभव दिलाने के लिए गाइड उन्हें ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर, श्रीकृष्ण संग्रहालय सहित अन्य धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताएंगे। इससे पर्यटक महोत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और गहराई से समझ पाएंगे।

पर्यटकों की सुविधा होगी आसान

केडीबी सदस्य अशोक रोशा का कहना है कि यह पहल न केवल पर्यटन को प्रोत्साहन देगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का नया अवसर भी बनेगी। प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी देंगे ताकि विदेशी मेहमानों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। गाइडों के सहयोग से श्रद्धालु धर्मनगरी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव को नजदीक से अनुभव कर सकेंगे।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment