ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone 17 का स्टॉक खत्म! कहां मिलेगा आपका फेवरेट मॉडल?

On: September 19, 2025 7:31 PM
Follow Us:
iPhone 17 का स्टॉक खत्म! कहां मिलेगा आपका फेवरेट मॉडल?
Join WhatsApp Group

iPhone 17 availability news in hindi: iPhone 17 Series ने ऐसा भौकाल मचा दिया है कि लोग स्टोर के बाहर लाइन में खड़े एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए हाथापाई तक करने पर उतर आए हैं। Apple iPhone की ‘दीवानगी’ ही ऐसी है कि जिसे देखो हर कोई नया मॉडल खरीदना चाहता है। Flipkart, Amazon और एपल की आधिकारिक साइट के अलावा आईफोन 17 सीरीज को ऑनलाइन क्रोमा, विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है।

आप भी अगर iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air या फिर iPhone 17 Pro Max में से किसी भी मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि फ्लिपकार्ट, अमेजन और एपल की आधिकारिक साइट कहां कौन सा मॉडल उपलब्ध है और कौन सा मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है?

क्या Flipkart पर मिल रही iPhone 17 Series?

आईफोन 17 सीरीज की बिक्री के पहले ही दिन फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो, आईफोन एयर और आईफोन 17 प्रो मैक्स की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई। खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17, 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में से कोई भी मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं था। केवल सिंगल रियर कैमरे वाला आईफोन एयर ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

आईफोन 17 प्रो भी हुआ आउट ऑफ स्टॉक

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 प्रो की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि ये मॉडल भी जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अगर आप प्रो वेरिएंट का इंतजार कर रहे हैं, तो स्टॉक रिस्टॉक होने का अपडेट चेक करते रहें।

क्या Amazon पर मिल रही iPhone 17 Series?

एपल की नई सीरीज की सेल शुरू होते ही अमेजन पर भी आईफोन 17 सीरीज की रिकॉर्डतोड़ बिक्री देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक, अमेजन पर आईफोन 17 प्रो मैक्स आउट ऑफ स्टॉक हो गया था लेकिन आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन एयर वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Apple Official Site पर क्या है हाल?

एपल की आधिकारिक साइट से आईफोन 17 सीरीज के किसी भी मॉडल को बुक करते वक्त पूछा जा रहा है कि आप फोन को स्टोर से पिक-अप करना चाहते हैं या फिर घर पर डिलीवरी चाहते हैं? पिक-अप स्टोर ऑप्शन के साथ फिलहाल कोई भी मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन अगर आप घर पर डिलीवरी चाहते हैं तो आपका ऑर्डर बुक हो जाएगा लेकिन डिलीवरी के लिए आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

आईफोन एयर वेरिएंट की डिलीवरी 21 सितंबर, आईफोन 17 और आईफोन 17 प्रो की डिलीवरी 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच तो वहीं आईफोन 17 प्रो मैक्स की डिलीवरी 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच होगी।

यहां मिल रहा है आईफोन 17

अमेजन पर बेस मॉडल iPhone 17 अभी भी स्टॉक में है, जो उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो बेसिक फीचर्स के साथ किफायती ऑप्शन ढूंढ रहे हैं। जल्दी से चेक करें, क्योंकि डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment