iQOO 15 vs OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों तीन फोन चर्चा में हैं iQOO 15, OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro. अगर आप भी इनमें से किसी एक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि कौन सा फोन आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर साबित होगा. कीमत, परफॉर्मेंस और बैटरी तीनों ही पहलुओं पर इन फोन्स में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Realme GT 8 Pro Price
Realme GT 8 Pro का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 72999 रुपये का है, जबकि 16GB RAM और 512GB वेरिएंट 78999 रुपये में उपलब्ध है.
iQOO 15 Price
iQOO 15 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी 72999 रुपये की कीमत पर आता है. वहीं 16GB RAM और 512GB मॉडल की कीमत 79999 रुपये रखी गई है. इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 7000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत क्रमश 64999 रुपये और 71999 रुपये पड़ती है.
OnePlus 15 Price
OnePlus 15 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72999 रुपये है. 16GB RAM और 512GB मॉडल 79999 रुपये में उपलब्ध है. एचडीएफसी कार्ड डिस्काउंट के बाद कीमत कम होकर 68999 रुपये और 75999 रुपये रह जाती है.
परफॉर्मेंस में कौन देता है ज्यादा दम
तीनों ही फ्लैगशिप फोन्स में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो इन्हें टॉप लेवल परफॉर्मेंस देता है.
iQOO 15 में Q3 गेमिंग चिप भी मौजूद है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है.
Realme GT 8 Pro में R1 गेमिंग चिप के अलावा AI फीचर्स को बढ़ाने के लिए Hyper Vision AI चिप दी गई है.
OnePlus 15 में OnePlus Performance Tri Chip का इस्तेमाल किया गया है, जो गेमप्ले, नेटवर्क और डिस्प्ले रिस्पॉन्स को स्मूथ बनाता है.
कुल मिलाकर सीपीयू, गेमिंग और मैमोरी परफॉर्मेंस के मामले में तीनों फोन काफी हद तक बराबर हैं.
किस फोन में है सबसे बड़ी बैटरी
iQOO 15 और Realme GT 8 Pro दोनों में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है.
iQOO 15 में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है.
Realme GT 8 Pro में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है.
वहीं OnePlus 15 इस मुकाबले में सबसे आगे है क्योंकि इसमें 7300mAh की विशाल बैटरी दी गई है. साथ ही यह 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.












