ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iQOO Neo 11 लॉन्च: 7500mAh बैटरी 16GB RAM + 1TB स्टोरेज, भारत में कब आएगा?

On: नवम्बर 1, 2025 6:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
iQOO Neo 11 लॉन्च: 7500mAh बैटरी 16GB RAM + 1TB स्टोरेज, भारत में कब आएगा?
Join WhatsApp Group

iQOO Neo 11 launched feachers and price: Delhi; 2025 का स्मार्टफोन बाजार तो मानो धमाकों से भरा पड़ा है! हर सेगमेंट में एक से बढ़कर एक फोन आ रहे हैं। साल खत्म होने में बस दो महीने बचे हैं, लेकिन लॉन्च का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

इसी बीच चीन की दिग्गज कंपनी iQOO ने अपने फैंस को खुश कर दिया। कंपनी ने नया धांसू स्मार्टफोन iQOO Neo 11 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही थी। इसमें कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में आग लगा देगा!

फिलहाल iQOO Neo 11 को कंपनी ने सिर्फ चीन में पेश किया है, लेकिन भारत में इसकी फैन फॉलोइंग देखकर लगता है कि जल्द ही ये हमारे बाजार में धूम मचाने आएगा। हालांकि कंपनी ने अभी भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। चलिए, आपको बताते हैं इस फोन के सभी वेरिएंट, कीमत और धांसू फीचर्स की पूरी डिटेल!

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

iQOO Neo 11 की कीमत

कंपनी ने iQOO Neo 11 के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत कुछ इस तरह रखी है:
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 2,599 (लगभग 32,500 रुपये)
12GB + 512GB: CNY 2,999 (लगभग 38,500 रुपये)
16GB + 256GB: CNY 2,899 (लगभग 36,000 रुपये)
16GB + 512GB: CNY 3,299 (लगभग 41,000 रुपये)
टॉप मॉडल 16GB + 1TB स्टोरेज: CNY 3,799 (लगभग 47,000 रुपये)

iQOO Neo 11 के धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Neo 11 में कंपनी ने 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सब कुछ सुपर स्मूथ चलेगा!

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो अभी का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए 16GB तक RAM और स्टोरेज में 256GB से 1TB तक का ऑप्शन है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप है – 50MP प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है।

और सबसे बड़ी बात – 7500mAh की दैत्याकार बैटरी! ये 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, यानी फोन मिनटों में फुल चार्ज!

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment