ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Realme GT 8 Pro: 200MP कैमरा से S25 Ultra का खेल खत्म! नवंबर में भारत लॉन्च

On: October 31, 2025 1:04 PM
Follow Us:
Realme GT 8 Pro: 200MP कैमरा से S25 Ultra का खेल खत्म! नवंबर में भारत लॉन्च
Join WhatsApp Group

Realme GT 8 Pro Laiunch date and price: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो अच्छी खबर है। स्मार्टफोन कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में नया फोन ला रही है। कंपनी का अपकमिंग फोन Realme GT 8 Pro होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऐलान रियलमी ने कर दिया है।

Realme GT 8 Pro भारतीय बाजार में सीधे एप्पल, गूगल और सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर देगा। रियलमी इसे Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश करेगी।

आपको बता दें कि Realme GT 8 Pro को चीन के मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है लॉन्च इवेंट करीब ही है।

EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट
EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

Realme GT 8 Pro

रियलमी ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके Realme GT 8 Pro की लॉन्चिंग की जानकारी दी। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में नवंबर के महीने में दस्तक देने वाला है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है। कंपनी ने चीन के मार्केट में Realme GT 8 Pro के साथ-साथ Realme GT 8 को भी लॉन्च किया है, भारतीय बाजार में यह फोन लॉन्च होगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

चीनी मार्केट में Realme GT 8 Pro को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में CNY 3999 यानी लगभग 50,000 रुपये में लॉन्च था। इस स्मार्टफोन में फैंस को ब्लू, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें टॉप नॉच कैमरा सेटअप हो और साथ ही मल्टी टास्किंग से लेकर गेमिंग तक में शानदार परफॉर्मेंस मिले तो यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Realme GT 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

चीन के बाजार में लॉन्च हुए Realme GT 8 Pro में कंपनी ने 6.79 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसके डिस्प्ले में कंपनी ने 144Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है जिससे मल्टी टास्किंग करना बेहद शानदार एक्सपीरियंस देता है। इसमें आपको 7000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप तेज धूप में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम
5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम

आपको बता दें कि Realme GT 8 Pro में कंपनी ने खास तरह का डेडिकेटेड R1 चिप दिया है जो कि हैवी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इस बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 50W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Realme GT 8 Pro कैमरा

Realme GT 8 Pro को कंपनी शानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देगी। इसके साथ ही इसमें 50+50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

इस कैमरा सेटअप में फैंस को 120x सुपर जूम का फीचर मिलेगा। यह स्मार्टफोन भारत में सीधे-सीधे Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर देगा।

Google Gemini वाली AI मैनेजर ले रही है हर 30 मिनट में ब्रेक, स्टॉकहोम के कैफे का सच
Google Gemini वाली AI मैनेजर ले रही है हर 30 मिनट में ब्रेक, स्टॉकहोम के कैफे का सच

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment