ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jammu Mail Cancellation: जम्मू मेल अब सिर्फ अंबाला तक! 22 ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट

On: नवम्बर 7, 2025 7:31 अपराह्न
Follow Us:
Jammu Mail Cancellation: जम्मू मेल अब सिर्फ अंबाला तक! 22 ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
Join WhatsApp Group

करनाल (Jammu Mail Cancellation)। रेलवे मार्गों पर मरम्मत कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। करनाल में जम्मू मेल से सिर्फ अंबाला कैंट तक सफर कर पाएंगे। पुल नंबर 17 कठुआ-माधोपुर, पुल नंबर 163 शहीद कप्तान तुषार महाजन-चक रखवाल, पुल नंबर 137 और पुल नंंबर 232 पठानकोट-कंदौरी पर मरम्मत कार्य किया जाना है।

Jammu Mail Cancellation: ट्रैक एक दिसंबर तक बंद 

22 में से तीन ट्रेनों का अप-डाउन ट्रैक एक दिसंबर तक बंद रहेगा। आठ ट्रेनों का सफर अगले साल मार्च तक आधा रहेगा। यानी इन ट्रेनों को बीच में ही रोक लिया जाएगा। 11 ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगा। इसके बाद इनका पुन: संचालन किया जाएगा।

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

इनमें नई दिल्ली से लेकर अंबाला की ओर आवागमन करने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। सिर्फ एक ट्रेन का ठहराव करनाल रेलवे स्टेशन पर है। यह ट्रेन नंबर 20433 जम्मू मेल 31 मार्च, 2026 तक अपना सफर आधा तय कर पाएगी। उत्तर रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन दौड़ने वाली यह ट्रेन सूबेदार गंज से लेकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाती है। अब इसका सफर अंबाला कैंट तक ही रहेगा।

जम्मू मेल का सफर आधा

इस ट्रेन को 31 मार्च 2026 तक शॉर्ट टर्मिनेट रखने का फैसला लिया गया है। इसका रोजाना करनाल में ठहराव रात को करीब 10:15 बजे होता है। अब शहर के लोग इस ट्रेन के माध्यम से सिर्फ अंबाला कैंट तक की दूरी तय कर पाएंगे। एक अप्रैल 2026 के बाद उत्तर रेलवे की ओर से इसे बहाल किया जा सकता है।

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि रेलवे के पुलों के निर्माण और मरम्मत के काम की वजह से कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इनमें से कुछ ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा तो कुछ का अगले साल 31 मार्च 2026 तक प्रभावित होगा। एक अप्रैल 2026 के बाद इनके फिर से र्पूर्ण संचालन पर फैसला किया जा सकता है।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment