ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Scheme: कैथल में लाडो लक्ष्मी के 2100 रुपये से डर रही महिलाएं, सिर्फ 30 हजार रजिस्टर

On: नवम्बर 7, 2025 7:13 अपराह्न
Follow Us:
Lado Lakshmi Scheme: कैथल में लाडो लक्ष्मी के 2100 रुपये से डर रही महिलाएं, सिर्फ 30 हजार रजिस्टर
Join WhatsApp Group

कैथल (Lado Lakshmi Scheme)। सरकार की ओर से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 21 सौ रुपये की राशि दी जा रही है, लेकिन जिले की लाडो लक्ष्मी लेने के लिए आगे नहीं आ रही। इसके पीछे राशन कार्ड कटने व अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाने का डर उन्हें सता रहा है। डीसी द्वारा अधिकारियों को अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश भी काम नहीं आ रहे। प्रशासन के आंकड़े खुद इसकी बानगी दे रहे हैं। अभी तक 30 हजार महिलाओं ने ही योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है। जबकि जिले में पात्र महिलाओं की संख्या 84000 के लगभग है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं में किस हद तक जागरूकता नहीं है। जिला प्रशासन का अमला भी महिलाओं को जागरूक करने में पिछड़ रहा है।

डीसी का फरमान: हर पात्र महिला तक पहुंचो

डीसी प्रीति ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिले। जिन महिलाओं ने अभी तक योजना के तहत आवेदन नहीं किया है, उन सभी संभावित पात्र महिलाओं से संपर्क किया जाए और उनके मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन करवाएं। पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी युद्धस्तर पर काम करें। इसके लिए गांव में कैंप भी लगाए जाएं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि सभी अधिकारी पंजीकरण की संख्या बढ़ाने को लेकर कड़ी मेहनत करें। गांव में अतिरिक्त स्टाफ भेजकर महिलाओं के पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें और उनका सत्यापन भी किया जाए।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

Lado Lakshmi Scheme: ये चाहिए दस्तावेज

इसमें एक लाख से कम आय वाले परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के प्रयोजन के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। पात्र महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक ना हो, जो महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाहित है जिसका पति हरियाणा का निवासी है और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से हरियाणा राज्य में रह रहा है वह महिला इस योजना की पात्र है। यह लाभ बैंकों के माध्यम से डीबीटी के तहत वितरित किया जाएगा।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment