ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कैथल की एलिस का नाम India Book of Records में दर्ज, कैंसर पीड़ित को दान कर दिए बाल

On: नवम्बर 11, 2025 5:45 अपराह्न
Follow Us:
कैथल की एलिस का नाम India Book of Records में दर्ज, कैंसर पीड़ित को दान कर दिए बाल
Join WhatsApp Group

कैथल (India Book of Records)। शहर के सेक्टर-19 निवासी 30 वर्षीय एलिस उर्फ आशा देवी ने अपने 8 फीट 7 इंच लंबे बालों के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 और एलीट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में अपना नाम दर्ज कराया है। इस रिकॉर्ड को बनाने के तुरंत बाद उन्होंने ये बाल सिरसा स्थित एक कैंसर पीड़ित महिला को दान कर दिए, जिससे वह दूसरों के लिए मिसाल बन गईं।

एलिस ने कहा कि बाल बढ़ाना मेरा सपना था, लेकिन अब यही सेवा का माध्यम बन गया है। आयुष चिकित्सा ने मुझे वह आत्मविश्वास और सौंदर्य दिया, जिसे मैं अब दूसरों के साथ साझा करना चाहती हूं।

आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक | check-active-sim-cards-on-aadhar-tafcop-dot-penalty
आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक

ऐसे आया India Book of Records में नाम

एलिस ने बताया कि उनके परिवार में मां संतरो और बहनें मनीषा व तमन्ना नैन तीनों के बाल भी लंबे हैं। बचपन से ही वह अपने बालों को असाधारण लंबाई तक बढ़ाने का सपना देखती थीं, लेकिन बीच में उन्हें बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या ने घेर लिया।

उन्होंने बताया कि इलाज के लिए कई जगह भटकने के बाद एलिस ने कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में प्रोफेसर वैद्य शुभा कौशल से संपर्क किया। लगभग डेढ़ वर्ष तक हुए इस आयुर्वेदिक उपचार में देसी औषधियां, जड़ी-बूटियां और जीवनशैली परिवर्तन शामिल थे।

चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा | chatgpt-delete-vs-archive-chat-data-recovery-rules
चैटजीपीटी में चैट हटाने से पहले रुकें, इस तरीके से हमेशा के लिए सेफ रहेगा डेटा

इस तरह लंबे किए बाल

इस चिकित्सा से एलिस के बाल झड़ना पूरी तरह बंद हो गया और उनकी लंबाई धीरे-धीरे बढ़ते हुए 8 फीट 7 इंच तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने दोनों रिकॉर्ड संस्थाओं से संपर्क कर आधिकारिक रूप से अपना नाम दर्ज कराया। एलिस की यह पहल न सिर्फ सौंदर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है, बल्कि संवेदना और सेवा की मिसाल भी बन गई है।

सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम | how-long-whatsapp-works-after-sim-card-deactivated
सिम बंद होने पर कितने दिन चलता है व्हाट्सएप? जान लें यह जरूरी तकनीकी नियम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment