ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Utility News: बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक

On: November 11, 2025 5:25 PM
Follow Us:
Utility News: बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Utility News)। रोजगार निदेशालय द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी 30 नवंबर तक विभागीय वेबसाइट www.hrex.gov.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी देते हुए डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि योजना के अनुसार आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसके पास संबंधित जिले का रिहायशी प्रमाण पत्र एवं परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

Utility News: ये हैं शर्तें

निर्धारित तिथि 1 नवंबर 2025 को आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण पूर्ण 3 वर्ष पुराना होना आवश्यक है। यदि आवेदक ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को अद्यतन किया है, तो अद्यतन योग्यता की तिथि से भी 3 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है।

AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा
AI भी नहीं छीन पाएगा आपकी नौकरी, बस अपने अंदर पैदा कर लें ये 5 खूबियां, नई रिपोर्ट में खुलासा

आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के नाम पर आवासीय अथवा व्यावसायिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए अथवा कृषि भूमि 2 हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हॉकी नर्सरी में चयन के लिए ट्रायल्स 14 को

दीनबंधु छोटू राम थर्मल पॉवर प्लांट के कार्यकारी अभियंता (वर्क्स) तरसेम शर्मा ने बताया कि हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर में संचालित हॉकी नर्सरी में रिक्तियों के लिए 12 से 16 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन 14 नवंबर को सायं 3 बजे किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण 13 नवंबर सायं 4 बजे तक करा सकते हैं।

WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट
WhatsApp Web पर आया ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर, स्क्रीन शेयर करने के साथ मिलेगा वेटिंग रूम का सपोर्ट

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप किया लांच

साढौरा। सेफ सिटी पुलिस टीम के द्वारा कोटला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर रविंद्र ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से आगाह किया। उन्होंने महिला हेल्प नंबर 1091 व डायल 112 की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं, एएसआई नीलम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने दुर्गा शक्ति एप लांच किया हुआ है।

दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी। इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क व महिला थाना में देने के अलावा हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है।

एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड
एआई रोबोट को काम सिखाने के मिल रहे प्रति घंटा 250 रुपये, भारत में शुरू हुआ अनोखा ट्रेंड

वहीं, स्कूल प्राध्यापक श्रीराम ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा जो यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है यह विद्यार्थियों सहित शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो रहा है। शिक्षक चरण सिंह, राजवीर व मनोज कुमार ने कहा की पुलिस के इस अभियान से न केवल विद्यार्थी बल्कि शिक्षक भी जागरूक हो रहे हैं। इस अवसर पर सविता, ऋतू, सीता, हरमन, रवि नागरा, मनोज, शालिनी, वीना आदि मौजूद रहे।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment