ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra Gita Run 2025: सोनीपत के अवकाश-मुस्कान चैंपियन बने

On: नवम्बर 16, 2025 7:03 अपराह्न
Follow Us:
Kurukshetra Gita Run 2025: सोनीपत के अवकाश-मुस्कान चैंपियन बने
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra Gita Run 2025):  पवित्र ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तम पुरा बाग में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से रविवार को गीता रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गीता रन प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई। इसमें पुरुष वर्ग की 10 किमी दौड़ में सोनीपत का अवकाश और महिला वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में सोनीपत की ही मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया।

हरी झंडी दिखाई, इनाम बांटे, सबके चेहरे खिले

मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रही। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम राशि के चेक देकर सम्मानित किया।

गीता रन प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई जिसमें पुरुष 10 किमी, महिला पांच किमी, सीनियर सिटीजन पुरुष और सीनियर सिटीजन महिला वर्ग (पांच किमी) शामिल रहे।

प्रतिभागियों के जोश ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। पुरुष वर्ग (10 किलोमीटर) में सोनीपत के अवकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया जिसे 31,000 का चेक देकर सम्मानित किया गया।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

चार कैटेगरी, ढेर सारे इनाम – कौन जीता क्या?

पुरुष 10 किमी में

प्रथम: अवकाश (सोनीपत) – 31,000 रुपये
द्वितीय: दानिश (मेरठ) – 21,000 रुपये
तृतीय: विनय (सोनीपत) – 11,000 रुपये
चौथे से दसवें स्थान तक संदीप पाल, रोहित, सुमित, विपिन, रेवांश, रवि और बंटी को 2100-2100 रुपये मिले।

महिला 5 किमी में

प्रथम: मुस्कान (सोनीपत) – 31,000 रुपये
द्वितीय: अंजनी देवी (कुरुक्षेत्र) – 21,000 रुपये
तृतीय: सोनिका (भिवानी) – 11,000 रुपये
चौथी से दसवीं तक अनीता, ज्योति, रिंपी देवी, स्नेश, अनु देवी, रचना और मोनिका को 2100-2100 रुपये दिए गए।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

सीनियर सिटीजन पुरुष 5 किमी में

प्रथम: ईश्वर सिंह (कुरुक्षेत्र) – 5100 रुपये
द्वितीय: चंद्र पाल (कुरुक्षेत्र) – 4100 रुपये
तृतीय: घनश्याम शर्मा (अलवर) – 3100 रुपये
चौथा: त्रिलोक नाथ – 2100 रुपये
पांचवां: वीरभान – 1100 रुपये

इस दौरान राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में मानव जाति को संदेश दिया कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा के कर्म करते रहना चाहिए। गीता के उपदेश भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और समाज को संस्कारित रखने के लिए इनका ज्ञान आवश्यक है। खेल और गीता, दोनों ही युवाओं के व्यक्तित्व को निखारने में जरूरी भूमिका निभाते हैं। खेल शरीर को मजबूत करते हैं और गीता जीवन को सही दिशा देती है।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि इस बार महोत्सव और भी विशेष होगा, क्योंकि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार ने कहा कि युवाओं को किसी न किसी खेल में हिस्सा जरूर लेना चाहिए।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment