ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Lakshmi Yojna: लाडो को लक्ष्मी चाहिए तो सास-ससुर की याद आई, शुरू हुआ मेल-मिलाप

On: नवम्बर 10, 2025 6:23 अपराह्न
Follow Us:
Lado Lakshmi Yojna: लाडो को लक्ष्मी चाहिए तो सास-ससुर की याद आई, शुरू हुआ मेल-मिलाप
Join WhatsApp Group

कैथल (Lado Lakshmi Yojna Documents)। सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना ने जहां पात्र महिलाओं में उत्साह जगाया है, वहीं सास-बहू के रिश्तों में भी नई हलचल ला दी है। योजना का लाभ लेने के लिए जिन महिलाओं को अपने सास-ससुर के दस्तावेजों और रजामंदी की आवश्यकता है, वे अब रिश्तों की कड़वाहट मिटाने में जुट गई हैं। कई जगहों पर वर्षों से नाराज चल रही बहुएं अब घर के बड़ों को मनाने के प्रयास में हैं ताकि योजना के तहत मिलने वाले 2100 रुपये ‘लक्ष्मी’ स्वरूप प्राप्त कर सकें।

गांव क्योड़क की एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसकी बहू पिछले दो-तीन साल से उनसे अलग रह रही है। अब योजना का लाभ लेने के लिए वह फिर से संपर्क में आई है। महिला ने मुस्कराते हुए कहा कि पहले तो सुख-दुख में पूछती भी नहीं थी, अब कहती है, मांजी, आपके दस्तखत चाहिए!

Lado Lakshmi Yojna के लिए जरूरी दस्तावेज़

वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

आवेदिका के नाम पर चालू बैंक खाता होना आवश्यक है।

महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पति हरियाणा का निवासी हो और परिवार 15 वर्ष या अधिक समय से हरियाणा में रह रहा हो।

व्हाट्सएप पर 'No' लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट | whatsapp-no-reply-scam-cyber-fraud-alert-police-warning-safety-tips
व्हाट्सएप पर ‘No’ लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

योजना का लाभ डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त प्रीति ने हाल ही में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनसे घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जाए।

पात्र महिलाओं का सत्यापन कार्य तेज़ी से पूरा किया जाए। इसके लिए गांव-गांव में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment