ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Meta AI का बड़ा धमाका! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर चैट डेटा से दिखेंगे खास विज्ञापन, जानें कैसे बचे!

On: अक्टूबर 4, 2025 8:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Meta AI का बड़ा धमाका! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर चैट डेटा से दिखेंगे खास विज्ञापन, जानें कैसे बचे!
Join WhatsApp Group

Meta AI New Feachers: दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Meta ने एक नया ऐलान कर सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। अब कंपनी अपने AI चैटबॉट के साथ होने वाली आपकी बातचीत के डेटा का इस्तेमाल करेगी, ताकि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपके लिए खास विज्ञापन और कंटेंट दिखाए जा सकें।

यह नया फीचर दिसंबर 2025 से लागू होगा। Meta ने बताया कि 7 अक्टूबर से यूजर्स को इस बदलाव की जानकारी नोटिफिकेशन और ईमेल के जरिए दी जाएगी। साथ ही, यूजर्स Ads Preferences और फीड कंट्रोल टूल्स के जरिए यह चुन सकेंगे कि उन्हें किस तरह के विज्ञापन और कंटेंट देखने हैं। आइए इस नए फीचर की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

चैट डेटा से बनेगा कंटेंट का जादू Meta AI

Meta ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, थ्रेड्स और उनके अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यह नया फीचर लागू होगा। अगर आप Meta AI के साथ किसी खास टॉपिक पर बात करते हैं, तो उसी हिसाब से आपको पोस्ट, रील्स और विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

मिसाल के तौर पर, अगर आप Meta AI से ड्राइविंग के बारे में बात करते हैं, तो आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ड्राइविंग से जुड़े विज्ञापन, पोस्ट और रील्स ज्यादा दिखेंगी। ये फीचर आपके सोशल मीडिया अनुभव को और पर्सनलाइज्ड बनाएगा।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

संवेदनशील जानकारी रहेगी सुरक्षित

Meta ने साफ किया कि आपकी धार्मिक आस्था, राजनीतिक विचार, स्वास्थ्य, जाति, नस्ल या ट्रेड यूनियन जैसी संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापनों के लिए नहीं होगा।

हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इस तरह की जानकारी का इस्तेमाल पोस्ट और रील्स की सिफारिश में होगा। साथ ही, Meta केवल उन अकाउंट्स का डेटा इस्तेमाल करेगा, जो Accounts Centre में लिंक किए गए हैं। यानी, अगर आपने व्हाट्सऐप अकाउंट को Accounts Centre से नहीं जोड़ा है, तो उसकी चैट डेटा का इस्तेमाल नहीं होगा।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment