ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Motorola Moto G36 ला रहा है 6792mAh बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स

On: सितम्बर 18, 2025 6:50 पूर्वाह्न
Follow Us:
Motorola Moto G36 ला रहा है 6792mAh बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स
Join WhatsApp Group

Motorola Moto G36 5G smartphone: नई दिल्ली: 2025 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए शानदार रहा है। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक, इस साल कई धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। साल खत्म होने में अभी दो-तीन महीने बाकी हैं, और इस दौरान स्मार्टफोन कंपनियां कुछ और बड़े सरप्राइज ला सकती हैं। इसी कड़ी में मशहूर स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला एक नया धांसू स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है।

अगर आप कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा रुक जाइए। मोटोरोला जल्द ही Moto G36 लॉन्च करने जा रहा है, जो सस्ता होने के साथ-साथ फीचर्स में भी जबरदस्त है। लॉन्च से पहले इस फोन की कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है।

लीक से मची खलबली Motorola Moto G36

Moto G36 को लेकर चीनी रेगुलेटरी अथॉरिटी TENAA ने इस फोन की कुछ तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स लीक कर दिए हैं। इन लीक से मोटोरोला ने स्मार्टफोन लवर्स के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। इस फोन में आपको बड़ी बैटरी और तगड़ा प्रोसेसर मिलने वाला है। TENAA की लिस्टिंग में इस फोन को मॉडल नंबर XT2533-4 के साथ देखा गया है।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

लीक के मुताबिक, Moto G36 में 6.72 इंच की TFT डिस्प्ले होगी, जो फुलएचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी। साथ ही, इसमें ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट मिल सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देगा।

रैम और स्टोरेज के कई विकल्प 5G smartphone

Moto G36 को कंपनी कई वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इसमें 4GB, 8GB, 12GB और 16GB रैम के ऑप्शन मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि भारतीय बाजार में 8GB से ज्यादा रैम वाला वेरिएंट शायद न आए।

स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 64GB, 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आ सकता है। सबसे खास है इसकी 6792mAh की दमदार बैटरी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, ताकि फोन जल्दी चार्ज हो सके।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

कैमरा और डिजाइन 

Moto G36 में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी होगा। डिजाइन की बात करें तो यह फोन मैट पर्पल फिनिश और वीगन लेदर डिजाइन के साथ आएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment