ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

जसदीप खैरा की दुल्हन बनेंगी ओलंपियन गुरजीत कौर, 19 नवंबर को अमृतसर में होगा आनंद कारज

On: नवम्बर 8, 2025 8:50 अपराह्न
Follow Us:
जसदीप खैरा की दुल्हन बनेंगी ओलंपियन गुरजीत कौर, 19 नवंबर को अमृतसर में होगा आनंद कारज
Join WhatsApp Group

शाहाबाद। हॉकी का गढ़ शाहाबाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ओलंपियन रानी रामपाल की शादी ने जहां खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा था, वहीं अब एक और ओलंपियन बेटी गुरजीत कौर भी शाहाबाद से नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक गोल दागने वाली भारतीय हॉकी टीम की स्टार डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर 19 नवंबर को शाहाबाद के युवा हॉकी कोच जसदीप सिंह खैरा के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी।

जसदीप खैरा की दुल्हन बनेंगी ओलंपियन गुरजीत कौर

विवाह समारोह अमृतसर के फेसटिन इरा रिसोर्ट, शास्त्री नगर में आयोजित किया जाएगा। लावां फेरे सुबह 10 बजे गुरुद्वारा संत बाबा दर्शन सिंह जी कुल्ली वाला अमृतसर में होंगे। इसके बाद 20 नवंबर को शाहाबाद में दी इंपीरियल पैलेस में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। गुरजीत और जसदीप की सगाई दो अगस्त 2024 को पंजाब में संपन्न हुई थी। गुरजीत अमृतसर जिले के गांव मियांदी कलां निवासी सतनाम सिंह और हरिजंदर कौर की बेटी हैं।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

दूल्हा जसदीप सिंह खैरा भी हॉकी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। वे दो बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और वर्ष 2021 में एनआईएस से हॉकी कोच बने। वर्तमान में वे अंबाला सिटी में इमिग्रेशन का व्यवसाय कर रहे हैं। किसान परिवार से संबंध रखने वाले जसदीप, रिटायर्ड जैलदार गुरदर्शन सिंह और स्वर्ण कौर के पुत्र हैं। उन्होंने शाहाबाद के प्रसिद्ध एसजीएनपी स्कूल हॉकी ग्राउंड को फिर से सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाई है।

उम्मीद है कि शादी के बाद यह जोड़ी मिलकर इसी मैदान से नई प्रतिभाओं को तराशेगी। कोच जसदीप सिंह खैरा ने बताया कि शादी के बाद भी गुरजीत कौर का हॉकी कॅरिअर जारी रहेगा। विवाह के बाद वे जल्दी ही आगामी हॉकी लीग में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी। शाहाबाद व जिलावासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि एक और ओलंपियन बेटी यहां की बहू बनकर आ रही है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

गुरजीत कौर की उपलब्धियां

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी गुरजीत कौर अपनी सटीक ड्रैग-फ्लिक और मजबूत डिफेंस के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 2014 में गुरजीत को पहली बार सीनियर नेशनल कैंप के लिए बुलाया गया और 2017 में वे भारतीय महिला हॉकी टीम की स्थायी सदस्य बन गईं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक गोल दागकर भारत को पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचाया।

एशिया कप 2017 में भारत को चैंपियन बनाने में उन्होंने आठ गोल दागकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एशियाई खेल 2018 में रजत पदक और राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिंघम में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं। वहीं हॉकी विश्व कप 2018 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वर्तमान में गुरजीत भारतीय रेलवे में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment