ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat domestic disputes: खाने के स्वाद से टूट रहे रिश्ते! पानीपत में तलाक तक पहुंची बात, महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचीं!

On: सितम्बर 4, 2025 12:39 अपराह्न
Follow Us:
Panipat domestic disputes: खाने के स्वाद से टूट रहे रिश्ते! पानीपत में तलाक तक पहुंची बात, महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचीं!
Join WhatsApp Group

Panipat domestic disputes, पानीपत न्यूज : घर में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर चटपटा न बनने से भी अब पति-पत्नी के रिश्ते टूट रहे हैं। घर के खाने में सही स्वाद न मिलने पर बात तलाक तक पहुंच रही है। पत्नियां अपनी शिकायत लेकर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास पहुंच रही हैं। पत्नियों का कहना है कि पति नौकरी के दौरान होटलों में चटपटे व्यंजनों का स्वाद चखता है, घर आकर फिर हम पर उसी तरह के स्वाद के व्यंजन बनाने का दबाव बनाते हैं। व्यंजन बनाने की कोशिश करती भी हैं, तो पति को खाना पसंद नहीं आता। जिसके बाद पति गाली-गलौज करता है और झगड़े हो जाते हैं। अधिकारी इन शिकायतों पर कार्रवाई कर रही हैं।

केस-1: चटपटे खाने की फरमाइश, झगड़े का कारण

किला एरिया कि एक महिला ने अधिकारी को शिकायत दी कि उसकी शादी को 3 साल हो चुके हैं। पति एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पति वहां पर चटपटी बिरयानी, नान, छोले-भटूरे आदि चीजें खाते हैं। छुट्टी वाले दिन मुझे भी वहीं बनाकर खिलाने का दबाव बनाते हैं। मैं बनाकर देती हूं तो पति को वह स्वाद नहीं आता, जिस वजह झगड़ा करते हैं और हाथापाई तक करने लगते हैं। अधिकारी ने दूसरे पक्ष को बुलाया तो पति ने गलती मानी और दोबारा झगड़ा न करने का आश्वासन दिया।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

केस-2: ब्रेकफास्ट को लेकर ससुराल में विवाद

पुराना औद्योगिक क्षेत्र कि महिला ने बताया कि शादी से पहले उसे ब्रेकफास्ट में पोहा, ब्रेडटोस्ट आदि खाने की आदत थी। शादी के बाद ससुराल पहुंची तो वहां कोई ब्रेकफास्ट नहीं करता। एक दिन पति को पोहा बनाकर खिलाना चाहा तो झगड़ा शुरू हो गया। पति ने परांठा बनाने के लिए कहा, मैंने बनाकर भी दिया तो बोला होटल जैसा स्वाद नहीं आया। गाली-गलौज करने लगे। जिस वजह महिला ने अधिकारी को शिकायत दी। अधिकारी ने दूसरे पक्ष को भी बुलाया।

केस-3: शाकाहारी-मांसाहारी खाने पर तकरार

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

मॉडल टाउन थाना एरिया निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि मैं शाकाहारी हूं। शादी से पहले पति ने भी कहा कि मैं शाकाहारी हूं। शादी को कुछ दिन ही पति नॉनवेज लेकर घर आने लगे। टोकने पर झगड़ा शुरू हो गया। मैं मायके आ गई। पति ने कहा कि मैं नॉनवेज नहीं छोड़ सकता । अधिकारी ने शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू की।

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकार रजनी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में खाने में स्वाद न मिलने पर भी लड़ाई-झगड़े की शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें महिलाओं की आधार पर कर तरफ से शिकायत दी जा रही हैं। शिकायतों के आधार पर हमारी तरफ से आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment