ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर 11 तक नहीं जा सकेंगे पार्सल

On: नवम्बर 8, 2025 5:58 अपराह्न
Follow Us:
नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर 11 तक नहीं जा सकेंगे पार्सल
Join WhatsApp Group

करनाल/नई दिल्ली। नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यहां तीन दिन तक पार्सल हैंडलिंग की सेवा को अस्थायी तौर पर के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। पार्सल संबंधित ये सेवाएं आठ से दस नवंबर तक बंद रहेंगी। इसके अलावा सामान रखने के लिए ट्रॉलियों का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। प्लेटफार्म पर ट्रॉलियों और स्टैककिंग में रखा सामान भी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर लाया ले जाया नहीं जा सकेगा।

तीन दिन पार्सल सर्विस ठप

इस समयावधि के बाद इसे बहाल किया जा सकता है। शहर से भी ट्रेनों के माध्यम से पार्सल भेजे जाने का काम किया जाता है। इसलिए शहर के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी तीन दिन तक ट्रेन से पार्सल भेजने का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि यात्री अपने साथ सामान ला ले जा सकते हैं। इस पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ये सेवा केवल वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए अस्थायी तौर पर प्रभावित रहेगी।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

यात्रियों को मिलेगी राहत

हालांकि इससे पहले भी दिवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से कई बार पार्सल सेवा को प्रतिबंधित किया जाता रहा है। ऐसा इसलिए ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। उन्हें प्लेटफार्म पर खड़े होने से लेकर ट्रेन में उतरने चढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलती रहे।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 12 से 16 तक और आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर पार्सल संबंधित सेवा पर तीन दिन का प्रतिबंध है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment