ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Realme GT 8 Pro लॉन्च, कीमत 73k से शुरू, 200MP कैमरा, देखें फुल स्पेक्स और फीचर्स

On: नवम्बर 21, 2025 6:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
Realme GT 8 Pro लॉन्च, कीमत 73k से शुरू, 200MP कैमरा, देखें फुल स्पेक्स और फीचर्स
Join WhatsApp Group

Realme GT 8 Pro Feachers and price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने अपने भारतीय फैंस को खुश करने के लिए Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

इसमें पावर-पैक्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए कंपनी ने इसे 200 मेगापिक्सल कैमरे से जोड़ा है। रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग तक, ये फोन सबमें कमाल कर देगा।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

Realme GT 8 Pro कीमत और वेरिएंट

Realme GT 8 Pro कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का चॉइस मिलेगा। रियलमी ने 12GB RAM वाले वेरिएंट को 72,999 रुपये में उतारा है। अगर 16GB RAM वाला लेना है तो इसके लिए 78,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

इस फोन की सेल 25 नवंबर से शुरू हो जाएगी। आप इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। Realme GT 8 Pro पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो बैंक कार्ड्स पर कंपनी 5000 रुपये तक की छूट दे रही है।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

Realme GT 8 Pro फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 8 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच का डिस्प्ले फिट किया है। इसकी स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। साथ ही 2K रेजोल्यूशन भी है। परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Realme GT 8 Pro में 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में रियलमी ने Hyper Vision+ AI चिप का भी सपोर्ट ऐड किया है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।

फोटोग्राफी के मामले में रियलमी का ये लेटेस्ट फोन सैमसंग, एप्पल और गूगल के प्रीमियम मॉडल्स को कड़ी चुनौती देगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा सेंसर है जो 120x जूम के साथ आता है। बाकी दो कैमरा सेंसर्स भी 50 मेगापिक्सल के हैं। बॉक्स से बाहर ये फोन एंड्रॉयड 16 पर चलेगा। पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन को जूसी रखने के लिए 7000mAh की दमदार बैटरी लगाई है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment