ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Redmi Pad 2 Pro Comparison: वनप्लस पैड 3 vs सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE: कौन सा बेस्ट ?

On: अक्टूबर 3, 2025 2:04 अपराह्न
Follow Us:
Redmi Pad 2 Pro Comparison: वनप्लस पैड 3 vs सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE: कौन सा बेस्ट ?
Join WhatsApp Group

Redmi Pad 2 Pro Comparison OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE: Xiaomi ने हाल ही में अपना नया टैबलेट रेडमी पैड 2 प्रो लॉन्च किया है, जिसकी सीधी टक्कर वनप्लस पैड 3 और सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE से है। अगर आप टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये तीनों ऑप्शन आपके लिए कंफ्यूजन बढ़ा सकते हैं।

रेडमी पैड 2 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर है, वनप्लस पैड 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट का दम है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में एक्सिनॉस 1580 चिपसेट काम करता है। आइए, इन तीनों की तुलना करके देखते हैं कि कौन सा आपके लिए बेस्ट है।

कीमत Redmi Pad 2 Pro

वनप्लस पैड 3 का 12GB+256GB वेरिएंट 47,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट 52,999 रुपये में मिलेगा। रेडमी पैड 2 प्रो का 6GB+128GB वेरिएंट EUR 299.9 (लगभग 31,000 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट EUR 379.9 (लगभग 40,000 रुपये) का है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE का 8GB+128GB वाई-फाई वर्जन 42,999 रुपये, 12GB+256GB वर्जन 53,999 रुपये, जबकि 5G वर्जन का 8GB+128GB 50,999 रुपये और 12GB+256GB 61,999 रुपये में आएगा।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

डिस्प्ले

वनप्लस पैड 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3392×2400 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। रेडमी पैड 2 प्रो में 12.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो 2.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 10.9 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है, रेजोल्यूशन 1440×2304 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस।

प्रोसेसर

वनप्लस पैड 3 को पावर देता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर। रेडमी पैड 2 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 है। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में एक्सिनॉस 1580 चिपसेट काम करता है।

बैटरी बैकअप

वनप्लस पैड 3 में 12,140mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी पैड 2 प्रो में 12,000mAh बैटरी मिलेगी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 8000mAh बैटरी है, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

ऑपरेटिंग सिस्टम

वनप्लस पैड 3 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 कस्टम स्किन पर चलता है। रेडमी पैड 2 प्रो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

वनप्लस पैड 3 के रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रेडमी पैड 2 प्रो में रियर पर f/2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर f/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE के रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

वनप्लस पैड 3 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB-C 3.2 पोर्ट है। रेडमी पैड 2 प्रो में वाई-फाई 6, SBC, AAC, LDAC ब्लूटूथ 5.4, IPv6 और USB 2.0 पोर्ट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C सपोर्ट है।

डाइमेंशन

वनप्लस पैड 3 की लंबाई 289.61 मिमी, चौड़ाई 209.66 मिमी, मोटाई 5.97 मिमी और वजन 675 ग्राम है। रेडमी पैड 2 प्रो की लंबाई 279.80 मिमी, चौड़ाई 181.65 मिमी, मोटाई 7.5 मिमी और वजन 610 ग्राम है। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE की लंबाई 254.3 मिमी, चौड़ाई 165.8 मिमी, मोटाई 6.0 मिमी और वजन 497 ग्राम है।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

स्टोरेज

वनप्लस पैड 3 में 12GB LPDDR5x/16GB LPDDR5T RAM और 256GB/512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। रेडमी पैड 2 प्रो में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment