ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy S25 Edge: सबसे पतला स्मार्टफोन लांच, 200MP कैमरा और Galaxy AI के साथ आया फ्लैगशिप किलर

On: मई 14, 2025 2:29 अपराह्न
Follow Us:
Samsung Galaxy S25 Edge: सबसे पतला स्मार्टफोन लांच, 200MP कैमरा और Galaxy AI के साथ आया फ्लैगशिप किलर
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S25 Edge Thinnest smartphone launched, flagship killer comes with 200MP camera and Galaxy AI: सैमसंग ने अपनी पॉपुलर S-Series का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge ग्लोबली पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे स्लिम और हल्का Galaxy S सीरीज़ स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। बता दें यह डिवाइस भारत समेत कई देशों में जल्द देखने को मिलेगा। चलिए आइए जानते है इस स्मार्टफोन के बारे में सब-कुछ…

QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 nits की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आता है।

डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Armor 2 का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो हाई एंड यूजर्स के लिए परफेक्ट है।

5.8mm की अल्ट्रा-स्लिम जबरदस्त बॉडी

Samsung Galaxy S25 Edge को 5.8mm की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और केवल 163 ग्राम के हल्के वजन के साथ पेश किया गया है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी पहले से बेहतर हो गई है। कंपनी का कहना है कि यह S सीरीज़ का सबसे स्टाइलिश और स्लीक डिजाइन वाला स्मार्टफोन है।

वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स | vivo-x-fold-6-india-launch-date-specifications-price
वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स

बैटरी और सॉफ्टवेयर

चलिए अब बात करते हैं बैटरी की तो, Samsung Galaxy S25 Edge में 3900mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 15 बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है और इसमें Samsung Knox सिक्योरिटी के साथ IP68 रेटिंग भी दी गई है।

कैमरे के हो जायेंगे दीवाने

आपको बता दें इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। Samsung Galaxy S25 Edge में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें

200MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही, Galaxy AI सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स फोटो और वीडियो में से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को आसानी से हटा सकते हैं।

देखें कीमत और वेरिएंट इस प्रकार

Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत ग्लोबल मार्केट में $1099 (लगभग ₹93,377) रखी गई है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा:

फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स | festive-season-cyber-fraud-upi-scam-safety-tips-malware-alert
फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स

12GB RAM + 256GB स्टोरेज

12GB RAM + 512GB स्टोरेज

इसका प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया है।

करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय | karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-moonrise-timings
करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment