ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

सिर्फ Gemini नहीं! Samsung Galaxy S26 में मिल सकते हैं कई AI Chatbot ऑप्शन जानिए पूरी डिटेल

On: जुलाई 29, 2025 12:02 अपराह्न
Follow Us:
सिर्फ Gemini नहीं! Samsung Galaxy S26 में मिल सकते हैं कई AI Chatbot ऑप्शन जानिए पूरी डिटेल
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S26 AI features: Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ Galaxy S26 5G को लेकर जबरदस्त तैयारी में है। इस बार कंपनी सिर्फ डिजाइन और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मामले में भी बड़ा बदलाव लाने जा रही है।

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung अब Google Gemini और Bixby तक ही सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वो कई नए AI चैटबॉट्स को अपनी अगली Galaxy S26 सीरीज़ में शामिल करने की योजना बना रहा है।

यानी अब यूज़र्स को मिल सकता है AI का ज्यादा विकल्प और कस्टमाइजेशन का मज़ा!

कई AI विकल्पों के साथ आएगा Samsung Galaxy S26 5G

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इस समय कई AI कंपनियों से बातचीत कर रहा है ताकि Galaxy S26 5G सीरीज में अतिरिक्त AI असिस्टेंट जोड़े जा सकें।

Samsung Mobile Division के प्रेसिडेंट और COO Choi Won-Joon ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी “multiple vendors” से बातचीत कर रही है।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

Choi ने साफ कहा कि, “अगर कोई AI एजेंट कस्टमर को बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है, तो हम उसे अपनाने के लिए तैयार हैं।” यह बयान इस बात का इशारा है कि Samsung केवल Google Gemini पर निर्भर नहीं रहेगा।

Perplexity AI भी हो सकता है शामिल

पहले खबरें आई थीं कि Samsung, Perplexity नाम की AI कंपनी से भी बातचीत कर रहा है। अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह डील लगभग फाइनल स्टेज पर है और कंपनी इसमें निवेश भी कर सकती है।

अगर यह डील पक्की होती है, तो Galaxy S26 सीरीज़ में Gemini की तरह ये AI टूल्स पहले से प्री-इंस्टॉल मिल सकते हैं। यानी यूज़र्स को अपनी जरूरत के हिसाब से AI असिस्टेंट चुनने की आज़ादी होगी।

Google से हटेगा फोकस, Apple से होगी सीधी टक्कर

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

Samsung की इस नई रणनीति से यह भी साफ हो जाता है कि कंपनी अब Google पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है।

वहीं अगर देखा जाए, तो Apple पहले ही अपने iPhones में ChatGPT का सपोर्ट दे रहा है। ऐसे में Samsung का यह कदम उसे AI के मामले में Apple से सीधी टक्कर देने की पोजीशन में ला सकता है।

कैमरा और परफॉर्मेंस

AI के अलावा, Galaxy S26 Ultra को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फोन में Samsung का खुद का बनाया हुआ Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट मिलेगा।

इतना ही नहीं, RAM को भी 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। कैमरा में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment