ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Social Media: नए डिजिटल नियम आने वाले हैं अश्लील पोस्ट पर अब नहीं चलेगी यूजर्स की मनमानी

On: नवम्बर 28, 2025 5:16 अपराह्न
Follow Us:
Social Media: नए डिजिटल नियम आने वाले हैं अश्लील पोस्ट पर अब नहीं चलेगी यूजर्स की मनमानी
Join WhatsApp Group

Social Media अश्लीलता को रोकने के लिए सरकार एथिक्स कोड में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. नए नियमों के लागू होने पर किसी भी अश्लील कंटेंट पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी.

Social Media पर अश्लील कंटेंट डालने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही अश्लीलता को रोकने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने की योजना बना रही है. सरकार जल्द ही सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बने एथिक्स कोड में बदलाव कर सकती है ताकि ऑनलाइन अश्लीलता फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.

सुप्रीम कोर्ट का सुझाव अब सरकार करेगी कार्रवाई

यह मामला यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी से जुड़े एक केस की सुनवाई के दौरान सामने आया. सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट के लिए सख्त कानून बनाने की सलाह दी थी. इसी सलाह के बाद सरकार ने कोर्ट को बताया कि वह नियमों को और कठोर बनाने पर काम कर रही है.

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

सोशल मीडिया यूजर्स पर भी लागू होंगे कानून

फिलहाल IT एक्ट की धारा 67 टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा प्रभावी है, लेकिन अब सरकार इसे सोशल मीडिया तक बढ़ाने की तैयारी में है. दायरा बढ़ने के बाद अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई की जा सकेगी. इसके लिए डिजिटल मीडिया कोड ऑफ एथिक्स में बदलाव किए जाएंगे.

क्या होंगे नए बदलाव

नियम सख्त होने के बाद यूजर्स किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले कई बार सोचेंगे. इससे अश्लील और अभद्र कंटेंट पोस्ट किए जाने के मामलों में कमी आने की उम्मीद है.

अपराध की श्रेणी में शामिल

अगर कोई किसी महिला या किसी अन्य व्यक्ति को अशोभनीय तरीके से दिखाता है या जानबूझकर अश्लीलता को बढ़ावा देता है तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा.

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

IT एक्ट के तहत सीधी कार्रवाई

IT एक्ट की धारा 67 के तहत नए प्रावधान जोड़कर दोषी पाए गए यूजर्स पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी.

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment