ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Swarel App: भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप, टिकट बुकिंग से खाना ऑर्डर तक सब एक जगह

On: जून 2, 2025 9:00 अपराह्न
Follow Us:
Swarel App: भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप, टिकट बुकिंग से खाना ऑर्डर तक सब एक जगह
Join WhatsApp Group

Swarel App Indian Railways’ new super app, everything from ticket booking to food ordering in one place: भारतीय रेलवे ने अपना नया एप स्वरेल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लागू कर दिया है। यह ऐप यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस और खाना ऑर्डर करने तक की सभी सेवाएं एक ही जगह पर देगा। इसके अलावा इस एप का उपयोग करके यूजर्स अपनी यात्रा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान आसानी से कर सकेंगे।

इसे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिम (सीआरआईएस) ने डेवलप किया है। स्वरेल भारतीय रेलवे की अलग-अलग डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करता है जिससे यात्रियों को अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी इसलिए इसे सुपर एप कहा जा रहा है।

Swarel App: ऐसे करें इस्तेमाल स्वरेल गूगल प्ले स्टोर पर

क्या वाकई मुफ्त है नो कॉस्ट ईएमआई? फोन और एसी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये फीस | hidden-charges-reality-of-no-cost-emi-consumer-guide
क्या वाकई मुफ्त है नो कॉस्ट ईएमआई? फोन और एसी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये फीस

ऐसे करें इस्तेमाल स्वरेल गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड यूजर्स (वर्जन V127) के लिए उपलब्ध है। इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि यह एपल ऐप स्टोर में अवेलेबल नहीं है। एंड्रॉएड यूजर्स इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर खोलें, स्वरेल सर्च करें और इस आइकन पर क्लिक कर इंस्टॉल करें। बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स एप खोलें, आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट या यूटीएस मोबाइल के यूजरनेम/पासवर्ड से लॉगिन करें।

नए यूजर्स रजिस्टर ऑप्शन चुनें, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं। एमपिन सेट करें या फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से लॉगिन करें, गेस्ट लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर के साथ ओटीपी यूज करें।

यूपीआई पेमेंट फेल होने पर अब नहीं भरना होगा फॉर्म, भीम ऐप का माय यूपीआई करेगा तुरंत मदद | bhim-app-launches-myupi-ai-assistant-npci-features
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर अब नहीं भरना होगा फॉर्म, भीम ऐप का माय यूपीआई करेगा तुरंत मदद

पहली बार लॉगिन पर ऑटोमैटिक आर-वलेट बनता है, मौजूदा यूटीएस आर-वलेट लिंक हो जाता है। होमपेज पर रिजर्व्ह/अनरिजर्व्ह/ प्लेटफॉर्म टिकट चुनें, स्टेशन, तारीख, क्लास डालकर बुक करें। अन्य सेवाओं में पीएनआर स्टेटस, ट्रेन लाइव ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर, रेल मदद से शिकायत, रिफंड रिक्वेस्ट और कोच पोजिशन चेक करें।

एप पर वन-स्टॉप सॉल्यूशन मिलेगा नए एप के आने से आईआरसीटीसी का महत्व बना रहेगा क्योंकि यह प्लेटफॉर्म ट्रेन टिकट बुकिंग और टूरिज्म सर्विस के लिए फोकस्ड है। स्वरेल एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा, जहां टिकट बुकिंग के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। यह ऐप रेलवे की डिजिटल सेवाओं को सिप्लिफाई करके यूजर्स को बेहतर अनुभव देगा।

आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक | check-active-sim-cards-on-aadhar-tafcop-dot-penalty
आधार पर फर्जी सिम? सावधान! 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल, ऐसे करें तुरंत चेक

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment