Tecno Phantom ultimate g fold smartphone launch: Tecno Phantom Ultimate G Fold दुनिया का सबसे पतला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन है, जिसे टेक्नो ने कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया है।
इसमें डुअल हिंज मैकेनिज्म, टाइटन फाइबर बैक कवर और 9.94 इंच का डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन Mobile World Congress 2026 में लॉन्च हो सकता है।
इसकी मोटाई फोल्ड होने पर 11.49mm और अनफोल्ड होने पर सिर्फ 3.49mm रह जाती है। इसमें 5000mAh से ज्यादा बैटरी दी जा सकती है।
टेक्नो ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है जिसने सैमसंग और ऐप्पल की नींद उड़ा दी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Tecno Phantom Ultimate G Fold की दुनिया का सबसे पतला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन!
फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह एक बड़ा धमाका साबित हो सकता है। अभी यह एक कॉन्सेप्ट मॉडल है, लेकिन इसके फीचर्स और डिजाइन ने टेक जगत में हलचल मचा दी है।
ट्राई फोल्ड टेक्नोलॉजी का कमाल: Tecno Phantom ultimate g fold
टेक्नो का यह नया कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन ट्रिपल फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है, जो इसे बाकी फोल्डेबल फोन्स से अलग बनाता है। इसमें दो स्क्रीन हैं जो तीन बार अंदर की तरफ मुड़ती हैं। इसका डुअल हिंज मैकेनिज्म 2000MPa स्टील से बना है, जो इसे मजबूती देता है।
फोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 11.49mm रह जाती है।
अनफोल्ड होने पर यह 3.49mm पतला हो जाता है जो कि अब तक का सबसे पतला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन है।
बैक कवर टाइटन फाइबर से बना है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूती दोनों देता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक सैमसंग के अपकमिंग ट्राई फोल्ड फोन जैसा है। बुक स्टाइल फोल्डिंग के साथ इसमें एक सेकेंडरी कवर स्क्रीन दी गई है, जो नॉर्मल स्मार्टफोन की तरह काम करती है।
अनफोल्ड होने पर यूजर्स को 9.94 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
यह मल्टीटास्किंग और मीडिया कंजम्पशन के लिए एकदम परफेक्ट है।
इसका यूजर इंटरफेस भी फोल्डिंग के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
बैटरी और संभावित लॉन्च
टेक्नो ने अभी इस स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल्स पूरी तरह से शेयर नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है।
कंपनी ने इसे अपने ऑफिशियल X हैंडल पर रिवील किया है।
उम्मीद है कि इसे Mobile World Congress 2026 में शोकेस किया जाएगा।
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो यह स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा सकता है।













