ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

UP Home Guard Recruitment: यूपी में होमगार्ड भर्ती के 41,424 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

On: नवम्बर 18, 2025 8:45 अपराह्न
Follow Us:
UP Home Guard Recruitment: यूपी में होमगार्ड भर्ती के 41,424 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
Join WhatsApp Group

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए 17 दिसंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की है। बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी है।

UP Home Guard Recruitment: आवेदन तिथि और पात्रता

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, शासनादेश के मुताबिक 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकेंगे।
महिला अभ्यर्थियों के लिए 20% आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 100 अंकों की ओएमआर आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे तय की गई है।

इसके बाद ये चरण होंगे:

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

दस्तावेज़ सत्यापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

फिर जारी होगी जिलावार मेरिट सूची

अभ्यर्थी केवल अपने जिले के रिक्त पदों के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।

3 नवंबर को बोर्ड ने OTR रजिस्ट्रेशन शुरू किया था, जिसमें अब तक 1 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

UP Home Guard Recruitment: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹400

बिना चाबी खुलेगा दरवाजा, एप्पल और एलजी ला रहे हैं यूडब्ल्यूबी तकनीक वाले स्मार्ट लॉक | apple-lg-smart-home-devices-launch-details
बिना चाबी खुलेगा दरवाजा, एप्पल और एलजी ला रहे हैं यूडब्ल्यूबी तकनीक वाले स्मार्ट लॉक

SC/ST: ₹300

हेल्पलाइन नंबर

फॉर्म भरने में किसी भी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है:

18009110005

यह नंबर अंतिम तिथि तक सक्रिय रहेगा।

ड्यूटी भत्ता

चयनित अभ्यर्थियों को ड्यूटी पर बुलाए जाने पर शासन द्वारा निर्धारित भत्ता दिया जाएगा।
फिलहाल होमगार्ड ड्यूटी पर ₹600 प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता मिल रहा है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता भी समय-समय पर दिया जाता है।

UP Home Guard Recruitment के लिए तय दिशानिर्देश

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी

अतिरिक्त अंक (Bonus Marks)
NCC प्रमाणपत्र: 1–3 अंक

आपदा मित्र प्रमाणपत्र: 3 अंक

4-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस: 1 अंक

अन्य नियम

कोई प्रतीक्षा सूची नहीं बनेगी

पुराने फोन में बंद हो सकता है वॉट्सऐप, लॉगिन से पहले डिवाइस अपडेट करना होगा अनिवार्य | whatsapp-testing-login-block-on-outdated-android-ios-devices
पुराने फोन में बंद हो सकता है वॉट्सऐप, लॉगिन से पहले डिवाइस अपडेट करना होगा अनिवार्य

दस्तावेज़ DigiLocker से अपलोड करने होंगे

UP Home Guard Recruitment: कौन पात्र नहीं होंगे?

शारीरिक या मानसिक दोष वाले अभ्यर्थी

दिव्यांग उम्मीदवार

उसी जिले के मूल निवासी न हों

सरकारी/अर्ध सरकारी सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत लोग

सरकारी संस्था द्वारा पदच्युत व्यक्ति

जिन पर आपराधिक केस विचाराधीन हो

एक से अधिक पति या पत्नी जीवित होने की स्थिति

UP Home Guard Recruitment: सबसे ज्यादा रिक्त पद वाले टॉप-10 जिले

यूपी होमगार्ड भर्ती में इस बार सबसे अधिक रिक्त पद किन जिलों में हैं, इसकी सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के जिन जिलों में सबसे ज्यादा पद खाली हैं, उनमें कानपुर नगर सबसे ऊपर है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 10 जिलों में बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।

टॉप-10 जिले जहां सबसे अधिक पद खाली

कानपुर नगर – 1947 पद

लखनऊ – 1371 पद

आगरा – 1232 पद

फेसबुक खोलते ही दिखेगा फुल-स्क्रीन वीडियो: मेटा शुरू कर रहा नया वीडियो-फर्स्ट टेस्ट | facebook-testing-full-screen-video-first-feed-new-seller-app
फेसबुक खोलते ही दिखेगा फुल-स्क्रीन वीडियो: मेटा शुरू कर रहा नया वीडियो-फर्स्ट टेस्ट

प्रयागराज – 1219 पद

हरदोई – 1072 पद

वाराणसी – 1004 पद

सीतापुर – 927 पद

जौनपुर – 900 पद

आजमगढ़ – 867 पद

अलीगढ़ – 853 पद

इन जिलों में रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने के चलते स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर भी बढ़ जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी केवल अपने जिले में खाली पदों के सापेक्ष ही आवेदन कर सकेंगे।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment