ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vivo X300 Series: 200MP कैमरा + MediaTek चिप + 5,440mAh बैटरी – 2 दिसंबर को लॉन्च

On: नवम्बर 17, 2025 12:08 अपराह्न
Follow Us:
Vivo X300 Series: 200MP कैमरा + MediaTek चिप + 5,440mAh बैटरी – 2 दिसंबर को लॉन्च
Join WhatsApp Group

Vivo X300 Series Feachers and launching Date: नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा देने वाले Vivo ने अपनी X300 सीरीज के दो धांसू 5G फोन – X300 और X300 Pro – के भारत लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। टीजर में दोनों फोन्स की झलक मिल चुकी है और स्पेक्स-कीमत भी लीक हो गई है।

ये सीरीज कैमरा लवर्स के लिए खास है, जिसमें 200MP सेंसर, Zeiss ट्यूनिंग और नया MediaTek प्रोसेसर पैक है। 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए जानते हैं दोनों फोन्स की पूरी डिटेल।

Vivo X300 Pro और Vivo X300 की कीमत Vivo X300 Series

सोशल मीडिया पर लीकर्स के मुताबिक, Vivo X300 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 75,000 रुपये का हो सकता है। 16GB RAM + 512GB वाला करीब 80,000 रुपये। वहीं X300 Pro का बेस वेरिएंट 1 लाख रुपये के आसपास। कंपनी ने अभी ऑफिशियल प्राइस नहीं बताया, लेकिन ये अनुमान चीन के प्राइस पर बेस्ड हैं।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

Vivo X300 Pro और Vivo X300 के स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स कहती हैं कि Vivo X300 में 6.31-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जबकि X300 Pro में 6.78-इंच फ्लैट BOE Q10+ LTPO OLED। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है। पावर के लिए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, LPDDR5X RAM और Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6।

बैटरी अलग-अलग: X300 Pro में 5,440mAh और X300 में 5,360mAh। दोनों में 90W वायर्ड + 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।

Vivo X300 Pro और Vivo X300 के कैमरा स्पेक्स

कैमरा तो दोनों का हाईलाइट है। X300 Pro में ट्रिपल रियर: 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम), 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड। फ्रंट में 50MP सेल्फी। X300 में 200MP Samsung HPB प्राइमरी, 50MP LYT-602 पेरिस्कोप और 50MP अल्ट्रा-वाइड। Zeiss ट्यूनिंग और V3+ इमेजिंग चिप से फोटोज कमाल के आएंगे।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

Vivo X300 Pro और X300 की लॉन्च डेट

Vivo ने कन्फर्म किया है कि X300 और X300 Pro 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होंगे। फ्लिपकार्ट, Vivo ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर मिलेंगे। इंडिया-एक्सक्लूसिव रेड कलर वेरिएंट भी होगा।
तो कैमरा किंग बनने को तैयार हो जाओ – 2 दिसंबर का इंतजार करो!

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment