ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WiFi Speed Tips: WiFi स्लो चल रहा? राउटर के पास ये 3 चीजें हटा दो

On: सितम्बर 20, 2025 2:30 अपराह्न
Follow Us:
WiFi Speed Tips: WiFi स्लो चल रहा? राउटर के पास ये 3 चीजें हटा दो
Join WhatsApp Group

WiFi Speed Tips Home Network: दिल्ली: आज के समय में लगभग हर घर में Wi-Fi की सुविधा मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अक्सर इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है। इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान पेज खुलने में समय लगता है, वीडियो बार-बार बफर होते हैं। वाई फाई की इस समस्या की वजह से अक्सर वर्क फ्रॉम होम करने वालों को काफी परेशानी होती है।

Wi-Fi स्लो होने की एक बड़ी वजह राउटर को गलत जगह पर इंस्टॉल करना और उसके आसपास मौजूद चीजें हो सकती हैं। यदि कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो Wi-Fi की स्पीड और उसकी रेंज दोनों में सुधार किया जा सकता है।

राउटर के पास इन चीजों को कभी न रखें WiFi Speed Tips

अगर Wi-Fi होने के बावजूद आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिल रही है तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपका राउटर कहां रखा गया है।

भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन क्यों कम हुआ? जानिए एप्पल का नया प्लान | apple-cuts-iphone-17-production-india-price-hike-pro-demand-rises
भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन क्यों कम हुआ? जानिए एप्पल का नया प्लान

अगर वह किसी बड़े शीशे या मेटल की वस्तु के पास है, तो इससे सिग्नल्स गलत दिशा में रिफ्लेक्ट हो सकते हैं। मेटल, रेडियो एक्टिव वेव्स को रोकता है जिससे नेटवर्क कमजोर हो जाता है। इसलिए राउटर को ऐसे स्थान पर रखें जहां आसपास न तो मेटल हो और न ही शीशे की सतह। यह आपके लिए एक छोटा सा बदलाव हो सकता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड पर इसका बड़ा असर पड़ता है।

ये चीजें Wi-Fi सिग्नल को करती हैं कमजोर

अक्सर लोग राउटर के पास ही कंप्यूटर, ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस कीबोर्ड या माउस रख देते हैं। चूंकि Wi-Fi और ब्लूटूथ दोनों ही 2.4 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं, इसलिए इनमें आपस में सिग्नल की टकराव हो सकती है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन कमजोर पड़ सकता है।

इसके अलावा, अगर राउटर को किसी बंद अलमारी, रैक या भारी लकड़ी के फर्नीचर के पास रखा गया है, तो इससे भी रेंज और स्पीड दोनों ही प्रभावित होती हैं। राउटर को इंस्टाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे हमेशा ओपन और ऊंचे स्थान पर ही रखें जिससे सभी दिशा में ठीक से नेवर्क पहुंच सके।

फोन का वाई-फाई हमेशा ऑन रखने के नुकसान क्या हैं? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे जरूरी नियम | why-turn-off-smartphone-wifi-outside-cyber-security-tips
फोन का वाई-फाई हमेशा ऑन रखने के नुकसान क्या हैं? जानिए साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे जरूरी नियम

इन चीजों से भी होती है Wi-Fi सिग्नल में रुकावट

माइक्रोवेव ओवन भी Wi-Fi सिग्नल को बहुत प्रभावित कर सकता है क्योंकि यह भी 2.4 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर कार्य करता है। यदि आपका राउटर किचन के पास है या फिर राउटर के पासमाइक्रोवेव के पास रखा हुआ है,

तो इसे तुरंत घर के बीचों बीच यानी सेंटर लोकेशन पर शिफ्ट कर दें। इससे सिग्नल पूरे घर में समान रूप से पहुंचेंगे और इंटरनेट की स्पीड बेहतर होगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में Wi-Fi तेज चले और सभी डिवाइस को बेहतर नेटवर्क मिले, तो आपको सबसे पहले राउटर की लोकेशन को चेंज करके देखना चाहिए। हमने आपको आज जो भी छोटे उपाय बताए हैं उसे अपनाकर देखें। यह कुछ बदलाव आपके WiFi नेटवर्क की रेंज और स्पीड दोनों को ही बढ़ा सकते हैं।

क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली | apple-iphone-duo-screen-repair-cost-applecare-price-india
क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment