ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंबाला में 13 नवंबर तक मौसम खुश्क, रात के तापमान में गिरावट की संभावना

On: नवम्बर 8, 2025 10:57 अपराह्न
Follow Us:
अंबाला में 13 नवंबर तक मौसम खुश्क, रात के तापमान में गिरावट की संभावना
Join WhatsApp Group

अंबाला। मौसम में अचानक से अचानक से परिवर्तन आ गया है। बारिश के बाद सुबह और रात्रि के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा हल्की से मध्यम गति से चलेगी। इस कारण से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

अंबाला में शादियों का सीजन शुरू

इन दिनों विवाह का सीजन चल रहा है, जिसे देखते हुए अंबाला में अधिकतर वैंक्वेट हाल, सामुदायिक भवन और धर्मशालाएं फुल हो गई हैं। लोग जनवरी से लेकर मार्च तक की बुकिंग भी करवा रहे हैं। इसके लिए लोगाें ने करीब दो महीने पहले ही विवाह के लिए वैंक्वेट हाॅल और धर्मशालाएं बुकिंग करवा ली थी। ऐसे में अब इन दिनों में रोजाना शादी विवाह और पार्टी हो रही हैं। इसी तरह से टेंट संचालक हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक की बुकिंग तक कर रहे हैं और बाहर से भी टेंट मंगवा रहे हैं।

फरवरी तक बुकिंग

ग्रेस वैंक्वेट हाल के संचालक पुनीत कालड़ा बताते हैं कि दो नवंबर से विवाह का सीजन शुरू हो चुका है जो 12 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह से उनके पास दिसंबर तक की बुकिंग है। इसके अलावा ग्राहक फरवरी तक बुकिंग कराने आ रहे है जो अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग करवा रहे हैं। उनके यहां पर 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक बुकिंग की जाती है। इस बार शादियों का सीजन सभी इस व्यवसाय के जुड़े कारोबारियों के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है।

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

यूपी, पंजाब और उत्तराखंड तक लगाते हैं टेंट

टेंट और केटरिंग कारोबारी सुरेश प्रजापति ने बताया कि लोगों ने उनके पास दो नवंबर से लेकर 12 दिसंबर तक टेंट और केटरिंग की बुकिंग करवाई हुई है। इसके अलावा उनके पास जनवरी, फरवरी और मार्च तक की बुकिंग भी आ रही है। उनके यहां पर 20 हजार से लेकर 25 लाख रुपये तक की केटरिंग बुक होती हैं, वहीं टेंट की बात की जाए तो पांच हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के टेंट बुक करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अंबाला के अलावा चंडीगढ़, लुधियाना, सोनीपत, सहारनपुर और हरिद्वार तक टेंट की बुकिंग करते हैं।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment