ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! इन 18 जिलों में बरसेंगे बादल, जानें 3 दिन का मौसम अपडेट!

On: सितम्बर 8, 2025 10:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! इन 18 जिलों में बरसेंगे बादल, जानें 3 दिन का मौसम अपडेट!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today: Rain alert in Haryana! Clouds will rain in these 18 districts, know the weather update for 3 days!: चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून अभी भी जोरों पर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होगी, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

लेकिन 9 सितंबर से मौसम फिर करवट ले सकता है। आइए जानते हैं, आपके जिले में आज और अगले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम।

आज का मौसम Haryana Weather Today

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। रविवार (7 सितंबर) को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में अच्छी बारिश हुई थी।

9 सितंबर को मौसम का मिजाज

पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के बाद आज कुछ इलाकों में राहत मिल सकती है, लेकिन 9 सितंबर से मौसम फिर बदलेगा।

अंबाला, यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश हो सकती है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जींद, रोहतक, फरीदाबाद और पलवल में छिटपुट बूंदाबांदी होगी, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात और रेवाड़ी में मौसम साफ रहेगा।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

10 सितंबर का पूर्वानुमान

10 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

11 सितंबर का मौसम

11 सितंबर को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। जींद, सोनीपत और रोहतक में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि अन्य जिले मौसम साफ रहेगा।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment