KAl ka Mausam 23 November: मौसम तेजी से करवट ले रहा है और अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में हालात और खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 22 और 23 नवंबर को देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती बवंडर बनने की संभावना है, जिसका असर तटीय राज्यों पर दिखेगा। वहीं, उत्तर भारत में शीतलहर, कोहरा और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की मार KAl ka Mausam
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर भारत का तापमान स्थिर रह सकता है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कोहरा और बर्फबारी ने पर्यटन स्थलों को बेहद खूबसूरत बना दिया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज शीतलहर बह रही है और संवेदनशील इलाकों में लगातार बर्फबारी दर्ज की जा रही है।
हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सुबह–शाम ठिठुरन तेजी से बढ़ गई है।
दिल्ली-एनसीआर पॉल्यूशन की वजह से हालात और बिगड़े हुए हैं, वहीं UP, बिहार और MP में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने के भी आसार हैं।
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फ की मोटी चादर जम चुकी है, जिससे बर्फीली हवाएं और भी सिहरन बढ़ा रही हैं।
22–23 नवंबर को चक्रवाती बवंडर का खतरा
IMD ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिनों में केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।
बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो सोमवार तक चक्रवाती तूफान (सेन्यार) में बदल सकता है।
समुद्री चक्रवात की स्थिति
तेज हवाएं
गरज–चमक के साथ भारी बारिश
तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित
तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले 3 दिनों तक आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं देखी जा सकती हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी एक्टिव होगा मौसम
पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी मौसमी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं।












