ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

सिरसा में कपास किसानों के लिए बड़ी खबर, MSP पर खरीद, 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन!

On: सितम्बर 12, 2025 5:00 अपराह्न
Follow Us:
सिरसा में कपास किसानों के लिए बड़ी खबर, MSP पर खरीद, 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन!
Join WhatsApp Group

सिरसा, Cotton MSP Purchase: सिरसा के कपास किसानों के लिए अच्छी खबर! कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 2025-26 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 10 कॉटन फैक्ट्रियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है। MSP का लाभ लेने के लिए किसानों को 30 सितंबर तक ‘कपास किसान ऐप’ पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही, ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर भी पंजीकरण जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद किसान ऐप के जरिए मंडी में स्लॉट बुक कर सकेंगे। इसके लिए जमीन की फर्द, कपास बुवाई के प्रमाण, आधार कार्ड और आधार से लिंक्ड बैंक खाता जैसे दस्तावेज चाहिए होंगे।

खरीफ फसलों की नई MSP दरें

कृषि मंत्रालय ने खरीफ सीजन की फसलों के लिए नई MSP दरें जारी की हैं। कपास (मीडियम स्टेपल) की कीमत 7,710 रुपये प्रति क्विंटल और कपास (लॉन्ग स्टेपल) की 8,110 रुपये प्रति क्विंटल होगी। अन्य फसलों की MSP इस प्रकार है: धान (कॉमन) 2,369 रुपये, धान (ग्रेड-A) 2,389 रुपये, बाजरा 2,775 रुपये, मक्का 2,400 रुपये, मूंग 8,768 रुपये और मूंगफली 7,263 रुपये प्रति क्विंटल।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

बेमौसमी बारिश का असर

पिछले दिनों बेमौसमी बारिश ने नरमा-कपास सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। नरमा के बाजार भाव अभी 6,771 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास हैं। ऐसे में MSP पर सरकारी खरीद किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। जिले में सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली और कालांवाली में चार खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।

सिरसा में किसानों को सलाह

मार्केट कमेटी के सचिव वीरेंद्र मेहता ने बताया कि मंत्रालय ने खरीफ फसलों की MSP घोषित कर दी है। मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। कपास उत्पादकों को ‘कपास किसान ऐप’ पर रजिस्टर कर सरकारी खरीद का लाभ लेना चाहिए। इससे किसान अपनी फसल को अच्छे दाम पर बेच सकेंगे।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment