ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Buffalo Milk Record: हिसार की भैंस राधा ने तोड़ा रिकॉर्ड!, 35 किलो दूध, बनी दुनिया की नंबर वन

On: अक्टूबर 2, 2025 9:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
Buffalo Milk Record: हिसार की भैंस राधा ने तोड़ा रिकॉर्ड!, 35 किलो दूध, बनी दुनिया की नंबर वन
Join WhatsApp Group

Buffalo Milk Record Murrah Breed: हिसार | हरियाणा के किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन में भी कमाल कर रहे हैं। ये किसान पशुओं की अच्छी देखभाल करके न सिर्फ अपना पेट पाल रहे हैं, बल्कि अच्छी कमाई भी कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में हिसार जिले के गांव सिंघवा खास के पशुपालक ईश्वर सिंघवा की मुर्रा नस्ल की भैंस ‘राधा’ ने एक धमाकेदार रिकॉर्ड बना दिया है।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

कैथल की रेशमा को छोड़ा पीछे Buffalo Milk Record

सिंघवा खास गांव के पशु अस्पताल में पशुपालन विभाग ने दूध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। यहां ईश्वर सिंघवा की राधा भैंस ने 35.669 किलोग्राम दूध देकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया। राधा ने कैथल जिले की भैंस रेशमा के 33.800 किलोग्राम दूध के पुराने रिकॉर्ड को धूल चटा दी।

बताते चलें कि हिसार के सिंघवा खास गांव के रहने वाले ईश्वर सिंघवा हरियाणा में एक मशहूर पशुपालक हैं। वे सालों से इस धंधे में लगे हुए हैं और अच्छी नस्ल की भैंसें पालने के लिए जाने जाते हैं। ईश्वर ने बताया कि उन्होंने राधा भैंस को फतेहाबाद जिले के गांव कन्नड़ी से खरीदा था। राधा पहले भी दूध प्रतियोगिताओं में गजब का जलवा दिखा चुकी है और प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्री समेत कई बड़े लोगों के हाथों सम्मानित हो चुकी है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

परिवार का गौरव बनी राधा

ईश्वर सिंघवा ने खुलासा किया कि उनकी भैंस राधा की कीमत अब 15 लाख रुपये लग चुकी है, लेकिन वे इसे बेचने को तैयार ही नहीं। उन्होंने कहा कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद भी 1 करोड़ रुपये में भी नहीं बेचेंगे, क्योंकि इस भैंस ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है।

हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में राधा की वजह से ईश्वर का नाम रोशन हो गया है। वैसे, मुर्रा नस्ल की सबसे फेमस भैंस ‘धन्नो रानी’ के मालिक भी ईश्वर ही हैं। उन्होंने पिछले महीने धन्नो के लिए जीवन यज्ञ किया था। 25 साल की उम्र में भी धन्नो की सेवा उतनी ही भक्ति से हो रही है, जितनी उसके दूध देने वाले दिनों में हुआ करती थी।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment